{"_id":"ff1ca74c07a64c93f570bcd1faefd9cb","slug":"nris-and-lockup-case-asp-will-investigate-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई मामले की जांच एएसपी बराड़ करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई मामले की जांच एएसपी बराड़ करेंगे
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई को गैरकानूनी ढंग से लॉकअप में रखने केमामले में एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने आरोपी एएसआई सेवा सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एनआरआई को गैरकानूनी ढंग से लॉकअप में रखने केमामले में एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने आरोपी एएसआई सेवा सिंह के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है। एसएसपी ने जांच एएसपी साउथ नवदीप सिंह बराड़ को सौंपीहै । पीड़ित एनआरआई को एक अक्तूबर की रात में करीब दो घंटे तक हवालात में रखा गया था।
विज्ञापन
एनआरआई हरजीत सिंह शनिवार को एसएसपी सुखचैन सिंह गिल सेउनके आवास पर मिला था। जहां पर उसने एसएसपी को उसकेसाथ सेक्टर 34 पुलिस थाने में जो कुछ भी घटा था उसकी जानकारी दी। इसकेबाद एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी बराड़ को दे दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरजीत सिंह का वाशिंग मशीन रिपेयर करने वाले से घर पर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचा जांच अधिकारी एएसआई सेवा सिंह दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले आया।
वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। आरोप है कि इस दौरान एनआरआई हरजीत सिंह को करीब दो घंटे तक हवालात में रखा गया और उनके ट्रैक सूट को कैंची से कटवा दिया था। अमर उजाला ने अपने 4 अक्तूबर केमाई सिटी के संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से उठाया था।
सुखचैन सिंह गिल,एसएसपी चंडीगढ़ ने बताया कि एनआरआई की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच एएसपी साउथ नवदीप बराड़ को मार्क कर दी है।