फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI woman infiltrating into Pakistan border arrested in Firozpur Punjab

Punjab: पाकिस्तान सीमा में घुसपैठ करती एनआरआई महिला गिरफ्तार, उज्बेकिस्तान की है रहने वाली

Wed, 14 Jun 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Jun 2023 10:22 PM IST
सार

एनआरआई महिला सीमांत गांव बारेके रास्ते से भारत-पाक सीमा क्रॉस कर पाकिस्तान में घुसपैठ करने का प्रयास कर रही थी। पकड़े जाने पर उक्त महिला की भाषा बीएसएफ जवानों को समझ नहीं आई।

विज्ञापन
NRI woman infiltrating into Pakistan border arrested in Firozpur Punjab
पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में सीमांत गांव बारेके के पास से सरहद पार कर पाकिस्तान में घुसपैठ करते हुए एनआरआई महिला को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से पासपोर्ट और जीरकपुर का आधार कार्ड बरामद हुआ है। दरअसल महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एनआरआई महिला सीमांत गांव बारेके रास्ते से भारत-पाक सीमा क्रॉस कर पाकिस्तान में घुसपैठ करने का प्रयास कर रही थी। पकड़े जाने पर उक्त महिला की भाषा बीएसएफ जवानों को समझ नहीं आई। बीएसएफ ने जांच के लिए महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को अंग्रेजी और हिंदी नहीं आती है। वह महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पासपोर्ट पर उसका नाम ओजोदा पुत्री इरिसोवना लिखा हुआ है। जो आधार कार्ड मिला है, उस पर पता फ्लैट नंबर-108 सावित्री ग्रीन सोसाइटी, गैपुर रोड, जीरकपुर पंजाब लिखा है। पुलिस, बीएसएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वह इस रास्ते पाकिस्तान में क्यों जाना चाहती थी। महिला उज्बेकिस्तान की भाषा बोलती है, जिसे अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं। इसलिए उन्हें अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed