फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NPS employees will hold a protest on January 26th.

Chandigarh News: एनपीएस कर्मचारी 26 जनवरी को करेंगे प्रदर्शन

Fri, 23 Jan 2026 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
NPS employees will hold a protest on January 26th.
तलवाड़ा। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी ने तलवाड़ा ब्लॉक के एनपीएस प्रभावित कर्मचारियों के साथ एक हंगामी बैठक आयोजित की। बैठक में स्टेट कन्वीनर जसवीर तलवाड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री के होशियारपुर दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा और घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

जसवीर तलवाड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मुद्दों पर लापरवाही और तीन साल पहले जारी अधूरे नोटिफिकेशन के कारण कर्मचारियों में गुस्सा है। पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे एनपीएस कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। बैठक में सत प्रकाश, नरेश मिढ़ा, शशि कांत, निर्मल बधन, मनजीत सिंह, हरविंदर सिंह और आईटीआई तलवाड़ा के सभी एनपीएस प्रभावित कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed