फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now you will be able to register online for Physical OPD in PGI

पीजीआई में फिजिकल ओपीडी के लिए अब ऑनलाइन भी कर सकेंगे पंजीकरण

Thu, 02 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now you will be able to register online for Physical OPD in PGI
चंडीगढ़। पीजीआई में फिजिकल ओपीडी में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन सुविधा बुधवार से शुरू कर दी गई है। अब मरीज टेलीकंसल्टेशन के साथ ही फिजिकल ओपीडी में भी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। पीजीआई प्रशासन ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रत्येक विभाग में 1 दिन में 30 मरीज को पंजीकृत करने की सुविधा प्रदान की है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ाई जाएगी। अमर उजाला ने इस समस्या को 28 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस संज्ञान में लेते हुए पीजीआई प्रशासन ने यह सुविधा जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

पीजीआई के ओपीडी प्रभारी डॉ नवीन पांडे ने बताया कि मरीज पीजीआई की वेबसाइट https://pgimer.edu.in पर फिजिकल ओपीडी में दिखाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है। वेबसाइट पर दिए गए विकल्प में नए और पुराने मरीजों के पंजीकरण के साथ ही पंजीकरण रद्द करने और री शेड्यूल करने की सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे तय समय पर दिखाने ना आने पर मरीज उसमें सुविधा के अनुसार बदलाव कर सकें। डॉ. नवीन ने बताया कि 30 मरीजों के बाद पंजीकरण करने पर अगले दिन का शेड्यूल दिया जाएगा जिससे ओपीडी में कोरोना से बचाव के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही टेलीकंसल्टेशन के जरिए फिजिकल ओपीडी में बुलाए गए मरीजों को भी परामर्श देना जारी रहेगा। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी। जिसका निर्णय संबंधित विभाग के डॉक्टर अपने स्तर पर लेंगे। बता दें कि फिजिकल ओपीडी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा 16 अगस्त से शुरू की जानी थी, लेकिन कंप्यूटर सेक्शन की अनदेखी के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed