{"_id":"6499fbe500bb28157d08ce2a","slug":"now-you-can-apply-till-july-6-for-admission-in-ug-and-certificate-courses-in-pu-chandigarh-news-c-16-sml1026-174324-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू में यूजी और सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के लिए अब 6 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू में यूजी और सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के लिए अब 6 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से सोमवार को यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 6 जुलाई तक तारीख बढ़ा दी गई है। हालांकि पीयू प्रशासन की ओर से दाखिला वेबसाइट सोमवार देर रात तक अपडेट नहीं की गई, जिसके कारण अभ्यर्थियों में असमंजस बनी रही। पीयू में यूजी और सर्टिफिकेट कोर्सेज के लिए दाखिला लेने के लिए पहले सोमवार (26 जून) अंतिम दिन था। पीयू की ओर से सोमवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया। अभ्यर्थी दाखिले के लिए पीयू की वेबसाइट https://ugadmissions.puchd.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स, डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन, बीए-बीएड कोर्स के अलावा फैशन टेक्नोलॉजी और इवनिंग स्टडीज में बीए, बीकॉम इत्यादि अंडर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं विभिन्न भाषा विभागों चाइनीज, फ्रेंच, तिब्बतियन, जर्मन, रशियन, उर्दू, परशियन इत्यादि में सर्टिफिकेट कोर्स भी कर सकते हैं।
यूटी कॉलेजों में बीबीए में दाखिले को लेकर होगी मारामारी, आठ गुना आवेदन
शहर के 11 सरकारी और निजी कॉलेजों में 18 अंडर ग्रेजुएशन कोर्सेज में केंद्रीकृत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थियों को बुधवार तक दाखिला आवेदन के लिए समय दिया गया है। 18 कोर्सेज में सोमवार तक उच्च शिक्षा विभाग को कुल 19191 आवेदन मिले हैं। बीबीए कोर्स में विभाग को तय सीटों से लगभग आठ गुना अधिक आवेदन मिले हैं। इससे बीबीए में दाखिले के लिए मारामारी होने वाली है। वहीं बीसीए और बीकॉम में पांच से सात गुना अधिक आवेदन मिले हैं। बीकॉम की 2310 सीटों के लिए अब तक 5485, बीसीए की 880 सीटों के लिए 4487, बीबीए की 520 सीटों के लिए 3972, बीएससी (नॉन-मेडीकल) की 1260 सीटों के लिए 932 और बीएससी (मेडिकल) की 745 सीटों के लिए 1004 आवेदन मिले हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 है। दाखिले के लिए डीएचई की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट के साथ ई-एडमिशन चंडीगढ़ मोबाइल एप जारी की गई है। यहां दाखिले से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।