{"_id":"e3c9f6a768e7547d2c6bdf86dfa5359d","slug":"now-vlda-course-open-for-girls-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब लड़कियां भी कर सकेंगी VLDA कोर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब लड़कियां भी कर सकेंगी VLDA कोर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि लाला लाजपत राय यूनिवर्सिर्टी ऑफ वेटरीनरी एंड एनीमल साइंसेज (हिसार) में अब लड़कियां भी वेटरीनरी लाइवस्टोक डेवलेपमेंट असिस्टेंट (वीएलडीए) में प्रवेश ले सकेंगी।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने यह एक अहम फैसला लिया है, जिसे शैक्षणिक सत्र वर्ष 2016-17 से लागू किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि दो और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें इसी सत्र से वेटरीनरी लाइवस्टोक डेवलेपमेंट डिप्लोमा (वीएलडीडी) में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 70 कर दी गई गई है।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय में 12 वीं अनिवार्य कर दिया गया है। धनखड़ ने कहा कि घर का कामकाज और पशुओं की देखभाल करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में महिलाओं को भी वीएलडीडी कोर्स में दाखिला लेकर वीएलडीए बनने का मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा में पहले वीएलडीए केवल पुरुष ही बन सकते थे, लेकिन आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रदेश की लड़कियां भी वीएलडीडी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन कर सकेंगी और लड़कों की भांति लिखित परीक्षा पास करके कोर्स कर पाएंगी।
राज्य सरकार के इन निर्णयों को उचित बताते हुए डिप्लोमा वेटरीनरी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव अरविंद भालोठिया ने कहा कि नई शर्तों से गुणवत्तापरक शिक्षा से युक्त वीएलडीए कोर्स पास करके पशुधन की सही सेवा कर पाएंगे।