{"_id":"6750798e669780378c026e36","slug":"now-vigilance-will-have-to-return-the-file-of-complaints-chandigarh-news-c-16-pkl1010-577550-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिकायतों की फाइल अब विजिलेंस को करनी होगी वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिकायतों की फाइल अब विजिलेंस को करनी होगी वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफसर विजिलेंस को भेजने के बजाय अपने ही पास रख रहे थे
चंडीगढ़। विजिलेंस विभाग की ओर से भेजी जा रही शिकायतों और टिप्पणी के मामलों को लेकर अन्य विभाग गंभीर नहीं है। विभाग अक्सर आवश्यक टिप्पणियां या रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के बजाय केवल यह कहकर फाइल को अपने पास रख लेते हैं कि उन्होंने अपने स्तर पर मामला दर्ज कर लिया है। उसके बाद उस मामले का क्या हुआ, कोई जानकारी नहीं होती। अब सरकार ने ऐसे मामलों में संज्ञान लिया है। उन्होंने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी कर कहा, ऐसे मामलों में विभाग की टिप्पणियों और रिपोर्टों के साथ चौकसी विभाग को फाइल वापस करनी होगी।
नियमों के मुताबिक विजिलेंस विभाग से आए मामलों और शिकायतों को अन्य विभागों को टिप्पणी के साथ वापस भेजना जरूरी होता है। जबकि कुछ प्रशासनिक विभाग इन निर्देशों को गंभीरता से पालन नहीं कर रहे थे। वे अपेक्षित टिप्पणी व जांच रिपोर्ट भेजने के बजाय अपने स्तर पर दर्ज करने की जानकारी दे देते हैं। ऐसे में अब सरकार ने सभी विभागों से कहा है कि वह उक्त निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।