फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now police keeps a close watch on drones in colonies

अब कॉलोनियों में ड्रोन से पुलिस की पैनी नजर

Sun, 19 Apr 2020 11:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now police keeps a close watch on drones in colonies
सेक्टर 9 पुलिस मुख्यालय में ड्रोन डोनेट किया गया।
चंडीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया हुआ है। जगह-जगह पुलिस दिन-रात मुस्तैद है। इसके बावजूद लोगों का बेवजह घर से बाहर निकलना कम नहीं हो रहा है। इस वजह से पुलिस ने सेंसेटिव एरिया को चिह्नित कर अब ड्रोन के जरिए शहर की कॉलोनी एरिया में नजर रखेगी।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने रविवार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक शहर के अलग-अलग जगहों से 268 लोगों को राउंडअप किया, जो बिना वजह घूमने निकले थे। इस दौरान पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 144 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया, जबकि 113 वाहनों को जब्त किया गया। सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 131, सेंट्रल से 120 और साउथ डिवीजन से 17 लोगों को राउंडअप किया है।
विज्ञापन

23 मार्च के मध्यरात्रि से पुलिस अब तक कुल 15891 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। साथ ही 385 मामले दर्ज कर कुल 612 लोगों को गिरफ्तार किया है। ईस्ट डिवीजन से 9295, सेंट्रल से 2828 और साउथ डिवीजन से 3768 लोगों को राउंडअप किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी शख्स बिना किसी वजह घर से बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed