फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   passport applicants problems will sort out via video call

अलर्टः पासपोर्ट कार्यालय न आएं, वीडियो कॉल के जरिए निकालेंगे आवेदकों की समस्याओं का हल

Thu, 09 Jul 2020 11:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
passport applicants problems will sort out via video call
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने आवेदकों से गुजारिश की है कि उन्हें अपनी समस्याएं हल कराने के लिए ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। उन्हें दिए गए नंबर से वीडियो कॉल करके भी वे इसका समाधान करा सकते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


पासपोर्ट कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जिन आवेदकों ने सिर्फ पूछताछ के लिए ऑनलाइन मुलाकात का समय ले रखा है, वे कार्यालय आने से बचें और घर पर ही सुरक्षित रहें। आवेदकों की ओर से दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल की जाएगी, जिसका नंबर 330 से खत्म होगा।
विज्ञापन


कॉल के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। यह कॉल उसी समय पर की जाएगी, जो मुलाकात के लिए तय है। आवेदकों से कहा गया है कि वह निर्धारित समय पर वीडियो कॉल के लिए उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed