{"_id":"669f78ca61a4e66180968f516182d191","slug":"now-pakistan-lawyers-cricket-team-will-visit-chandigarh-visa-confirm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पाकिस्तानी वकीलों को मिल ही गया वीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर पाकिस्तानी वकीलों को मिल ही गया वीजा
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद चंडीगढ़ में क्रिकेट मैच खेलने आने वाले पाकिस्तान के 54 वकीलों का रोका गया वीजा अब मंजूर हो गया है।
विज्ञापन
अब ये वकील सात फरवरी को चंडीगढ़ में भारत और पाकिस्तान की न्यायिक प्रणाली की किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार में भूमिका विषय पर होने वाले सेमिनार में भाग लेंगे।
विज्ञापन
अभी यह तय नहीं हुआ है कि ये वकील पूर्व निर्धारित कार्यक्त्रस्म के मुताबिक क्रिकेट मैच खेलेंगे या नहीं क्योंकि पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने इसके लिए अंतरराष्ट्र्रीय संस्था से अनुमति के लिए आवेदन दे रखा है और अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। पाक वकीलों को यह वीजा 15 मार्च तक मिला है।
विज्ञापन
बार काउंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट रजत गौतम ने पाक वकीलों को वीजा की पुष्टि करते हुए कहा है कि व् शांति का संदेश लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीजा 16 जनवरी को मंजूर हो चुका है।
उल्लेखनीय है कि पठानकोट आतंकी हमले के एक हफ्ते बाद ही वकीलों का दौरा रखा गया था, लेकिन वीजा नहीं मिला था। पाक वकीलों को वीजा मिलने की बात इस समय और भी अहमियत रखती है, क्योंकि कुछ दिन पहले बॉलीवुड स्टार अनुपम खेर को पाकिस्तान ने वीजा देने से इंकार कर दिया था जिस पर विवाद हुआ था।