फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monthly pass price reduced in Sector-26 Mandi in Chandigarh

चंडीगढ़ : सेक्टर- 26 मंडी में प्रतिघंटा पार्किंग शुल्क नहीं... मासिक पास भी अब आधा, देखें- लिस्ट

Sat, 05 Dec 2020 11:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 05 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Monthly pass price reduced in Sector-26 Mandi in Chandigarh
पार्किंग - फोटो : फाइल फोटो

सेक्टर-26 मंडी पार्किंग का मामला सुलझ गया है। अब लोगों को घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। एक बार प्रवेश शुल्क देने पर लोग 24 घंटे के लिए अपने वाहन पार्किंग में लगा सकेंगे। हालांकि प्रवेश शुल्क अब दोगुना कर दिया गया है। वहीं अब कार का मासिक पास 500 रुपये से घटा कर 250 रुपये और दो पहिया वाहन का मासिक पास 300 से 150 रुपये कर दिया है।

विज्ञापन


मार्केट कमेटी के महासचिव जरनैल सिंह मावी ने बताया कि हाल ही में एसडीएम सेंट्रल हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। इसमें ग्रेन मार्केट, वैजिटेबल मार्केट एसोसिएशन व पार्किंग का टेंडर लेने वाला ठेकेदार भी शामिल था। सभी पक्षों को सुनने के बाद तय हुआ कि दुकानदारों और अन्य लोगों से केवल प्रवेश शुल्क लेकर पूरे दिन गाड़ी रखने की अनुमति दी जाए। वहीं मासिक पास के रेट ज्यादा हैं, उसे कम किया जाए। हालांकि ग्रेन मार्केट एसोसिएशन कार के लिए मासिक पास 200 रुपये करने पर अड़ी रही लेकिन बाद में 250 रुपये पर ही स्वीकृति हुई।
विज्ञापन



बड़े वाहनों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी
कार व दोपहिया के अलावा हैवी ट्रक जिससे शुरुआत के चार घंटे पार्क होने पर 100 रुपये चार्ज करने का प्रस्ताव था उसकी जगह अब पूरे दिन का पर्ची का शुल्क 175 कर दिया गया है। छोटे ट्रक का जो शुल्क शुरुआत के चार घंटे के लिए 50 रुपये चार्ज किया जाना था, अब उसकी बजाय वन टाइम शुल्क 100 रुपये चार्ज करने पर समझौता हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 करोड़ 21 लाख 21 हजार 121 रुपये में हुआ था टेंडर

सेक्टर-26 मंडी की 15 शुल्क पार्किंग का टेंडर 2 करोड़ 21 लाख 21 हजार 121 रुपये में किया गया था। इससे पहले यह टेंडर 61 लाख रुपये में गया था। पिछली कंपनी का टेंडर मार्च में ही खत्म हो गया था लेकिन कोरोना के कारण इसे तीन माह आगे बढ़ा दिया गया था। इस टेंडर के बाद मंडी में काफी बदलाव के लिए भी तैयारी की थी लेकिन विरोध के कारण कुछ नहीं हो सका।


पार्किंग के रेट को लेकर हुआ था बवाल
एक अक्तूबर से नए पार्किंग शुल्क लगना शुरू होना था। पहले ही दिन बवाल शुरू हुआ। जो अगले दिन धरने और मंडी बंदी तक पहुंच गया। दुकानदार व आढ़ती बढ़े हुए पार्किंग शुल्क देने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि इतने बढ़े हुए रेट से दुकानदारों के साथ लोगों को भी समस्या होगी। इसलिए टेंडर खत्म कर नए सिरे से पार्किंग साइट व शुल्क तय होना चाहिए।


18 दिसंबर को है जिला अदालत में सुनवाई
विरोध के बाद तत्कालीन एसडीएम नाजुक कुमार ने टेंडर फ्रिज कर दिया। उसके बाद ठेकेदार मोहम्मद इदरीश ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। जहां उन्होंने डीसी, मार्केट कमेटी और ग्रेन मार्केट एसोसिएशन को पार्टी बनाया। मार्केट कमेटी ने इसे रद्द करने के लिए अपील डाली और वह खारिज हो गई। अब 18 दिसंबर को मामले में फिर से सुनवाई है।

ठेकेदार मोहम्मद इदरीश बोले- 45 से 50 प्रतिशत का हो रहा घाटा

ठेकेदार मोहम्मद इदरीश का कहना है कि नए पार्किंग शुल्क के हिसाब से 45 से 50 प्रतिशत का घाटा होगा। लाइसेंस फीस में एक रुपया भी कम नहीं किया जा रहा है। पार्किंग रेट देखकर ही इतना महंगा टेंडर लिया था। टेंडर के अनुसार साइन बोर्ड बनवाए, इलेक्ट्रॉनिक मशीनों में सॉफ्टवेयर अपलोड कराया और कैमरा लाइट लगवाई। इन सभी का खर्चा भी उठाना पड़ रहा है। टेंडर की पहली किस्त 66 लाख 66 हजार 136 रुपये भी 2 माह पहले भर दी। इतनी बड़ी रकम का ब्याज चुकाना पड़ रहा है। आखिर कोई सुनवाई क्यों नहीं हो रही।
 

इतने रेट बढ़ाना ठीक नहीं
ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने कहा कि इतने ज्यादा रेट लगाने से व्यापारियों को क्या बचेगा। 500 रुपये मासिक पास बहुत ज्यादा होता है। रेट बढ़ाना था तो 50 रुपये बढ़ा देते। एक साथ 400 रुपये बढ़ाना कहां जायज है। इसी तरह हर घंटे की पर्ची काटना भी जायज नहीं है। इसलिए इस टेंडर का विरोध किया।


मामला सुलझ गया है
मार्केट कमेटी, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन और ठेकेदार के साथ बैठकर मामला सुलझा लिया गया है। अब ठेकेदार अपना केस वापस लेकर जल्द पार्किंग का काम शुरू करेंगे।

पहले ये रेट थे

  • साइकिल, स्कूटर : 02
  • साइकिल रिक्शा, रेहड़ी, कार : 05
  • थ्रीव्हीलर, स्माल फॉर व्हीलर : 20
  • ट्रक : 50
  • दुकानदारों का मासिक रेट : 100 रुपये प्रति माह

टेंडर के बाद ये रेट लागू हुए

  • साइकिल, स्कूटर : 05
  • साइकिल रिक्शा, रेहड़ी और कार : 10
  • तिपहिया वाहन : 20
  • छोटे चौपहिया वाहन : 10
  • छोटा और बड़ा ट्रक : 50 रुपये पहले तीन घंटे के लिए
  • छोटा और बड़ा ट्रक (कामर्शियल) : 100 रुपये पहले तीन घंटे के लिए
  • दुकानदारों के कार का मासिक पास : 500
  • दुकानदारों के स्कूटर का मासिक पास : 300

नोट : हर 2 घंटे में बढ़ने थे पार्किंग के रेट

बैठक के बाद यह हुआ अब बदलाव

  • साइकिल, बाइक : 10 रुपये
  • कार : 20 रुपये
  • बड़े ट्रक : 175 रुपये
  • छोटे ट्रक : 100 रुपये
  • रेहड़ी व रिक्शा : 20 रुपये (25 रुपये दिन का पास)
  • तिपहिया, कैब : 20 रुपये (50 रुपये दिन का पास)
  • दुकानदारों के कार का मासिक पास : 250
  • दुकानदारों के स्कूटर का मासिक पास : 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed