{"_id":"ffc437d7368056936010b7043afedd1e","slug":"now-online-complaint-given-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थानों में ऑनलाइन दे सकेंगे शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थानों में ऑनलाइन दे सकेंगे शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 02 Jan 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आम लोगों को अपनी शिकायतें पुलिस के पास दर्ज कराने के लिए चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहीं से कभी भी अब पुलिस को शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने साल के पहले दिन सेक्टर-पांच के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा पुलिस के पोर्टल ‘हरसमय’ का लोकार्पण किया। शुरू में इसमें आरटीआई, खोया पाया, होटल और साइबर कैफे में पहुंचने वालों जाने वालों के ब्योरे सहित कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस महीने के आखिरी सप्ताह तक सात अन्य सेवाओं को भी इससे जोड़कर पुलिस सेवा को और बेहतर बनाया जाएगा। लोकार्पण के मौके पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ सहित प्रदेश के आला पुलिस अधिकारी और सैकड़ों पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘हरसमय’ पोर्टल के लोकार्पण पर सीएम ने संबोधन में कहा कि पीएम की स्मार्ट पुलिसिंग की धारणा को लागू करने की दिशा में की गई इस पहल का पूरे प्रदेश वासियों को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक से पुलिस की कार्यप्रणाली को नई दिशा और गति मिलेगी। इसका आम लोगों को फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे कार्यों में तेजी आएगी साथ ही पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसेगा। उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक का इस्तेमाल आम लोगों की सुविधा और अपराध पर शिकंजा कसने के लिए किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि इस पोर्टल के प्रदेश भर में लागू होने से प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।