फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now online complaint can be filed in police in Punjab

अच्छी पहल: घर बैठे पुलिस के पास दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीएम मान ने लांच किया पोर्टल

Mon, 11 Jul 2022 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Jul 2022 09:57 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस प्रणाली से भारी संख्या में होने वाली पूछताछ से राहत मिलेगी, जिससे लोगों का काम समयबद्ध तरीके से होगा। मुख्यमंत्री ने विस्तार में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से इंसाफ मुहैया करवाना है।

विज्ञापन
Now online complaint can be filed in police in Punjab
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में अब आम आदमी घर बैठे ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस का सार्वजनिक शिकायत निवारण पोर्टल लांच कर दिया। इस पोर्टल के जरिये शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की प्रगति पर निगरानी रखने के साथ ही रिपोर्ट भी हासिल कर सकेगा।

विज्ञापन


इस मौके पर राज्य के लोगों को नागरिक सेवाएं मुहैया करने के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनूठा सॉफ्टवेयर सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली के लिए संपूर्ण समाधान मुहैया करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से नागरिक आसानी से बिना दफ्तरों के चक्कर काटे शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे और शिकायतों पर हुई कार्रवाई के बारे में जान सकेंगे। 
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि इस प्रणाली से भारी संख्या में होने वाली पूछताछ से राहत मिलेगी, जिससे लोगों का काम समयबद्ध तरीके से होगा। मुख्यमंत्री ने विस्तार में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस सॉफ्टवेयर का उद्देश्य शिकायतकर्ता को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से इंसाफ मुहैया करवाना है। उन्होंने आगे कहा कि इससे प्रशासनिक ढांचे में जवाबदेही और बढ़ेगी, जिससे कोई कार्रवाई न करने और मामले को बेवजह लटकाने की सूरत में कसूरवार पुलिस कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कर सकेंगे शिकायत
शिकायत दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर जाना होगा और इस पर नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करने सहित कुछ अन्य छोटी सी प्रक्रिया से गुजरने के बाद पासवर्ड तैयार होगा और पोर्टल पर स्थायी खाता बन जाएगा। सीएम मान ने कहा कि इसके बाद शिकायतकर्ता शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं और निर्धारित प्रणाली के जरिये शिकायत की प्रगति पर नजर रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed