फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   property tax_nagar nigam_housing board_discount

अब 10 दिसंबर तक जमा कराएं टैक्स, छूट मिलेगी

Tue, 26 Nov 2013 09:06 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 26 Nov 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
property tax_nagar nigam_housing board_discount
प्रापर्टी टैक्स के भुगतान से वंचित करदाताओं को प्रदेश सरकार ने भारी राहत दी है।
विज्ञापन


इसके तहत अब आप 10 दिसंबर तक प्रापर्टी टैक्स जमा करके 30 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं, जबकि पहले 25 नवंबर तक ही टैक्स जमा कराने पर छूट का प्रावधान था। प्रदेश सरकार के इस आदेश से जिले के लाखों मकान मालिकों को राहत मिलेगी।

छूट पाने के लिए मिले 15 दिनों के दौरान सभी क्षेत्रों के करदाताओं को टैक्स संबंधी जानकारियां मुहैया कराई जाएगी। निगम के अधिकारियों को उम्मीद है कि नई घोषणा के बाद अब टैक्स जमा कराने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


पिछले तीन वर्षों के लिए छूट की दर 30 फीसदी होगी, जबकि चालू वित्त वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 10 फीसदी की रियायत का प्रावधान होगा।

उलझन के बाद उठ रही थी मांग
छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने की तारीख बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। कुछ करदाता प्रारूप में विसंगतियों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे तो कुछ कम समय के खिलाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उनकी मांगें पूरी होने से बड़ी राहत मिली है।
---------
फ्लैट्स वालों की मांग अब भी अधर में
कोठी और सोसाइटियों के फ्लैट्स के टैक्स में भारी अंतर है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 300 वर्ग गज के प्लाट के लिए सालाना 225 रुपये चुकाने हैं, जबकि सोसाइटी फ्लैट्स में रहने वालों को सालाना 1075 रुपये चुकाने होंगे।


 पिछले दिनों ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने इसी आंकड़े का हवाला देते हुए एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed