{"_id":"574f3c9d4f1c1b9f4a10943b","slug":"now-newborn-baby-will-get-aadhar-card-government-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब जन्म लेते ही नवजात को मिलेगा आधार नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब जन्म लेते ही नवजात को मिलेगा आधार नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर में जन्म लेने के साथ ही बच्चे को आधार नंबर अलॉट कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी तक जन्म लेने पर डिस्चार्ज के समय बर्थ सर्टिफिकेट की प्रति देने की सुविधा थी, लेकिन अब बच्चे को आधार नंबर अलाट कर दिया जाए और इस नंबर को पिता या मां के साथ आधार कार्ड के नंबर के साथ लिंक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक यह सिर्फ 5 साल के ऊपर के बच्चे को ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा है उस समय ही बच्चे को आधार नंबर अलॉट होता था। यह सुविधा हरियाणा में तीन से चार माह पहले ही शुरू हुई है।
विज्ञापन
नवजात को आधार नंबर के साथ जोड़ने का काम नगर निगम शुरू करेगा। नगर निगम अगले सप्ताह से यह काम शुरू कर देगा। इससे अब आधार नंबर भी बढ़ जाएगा। नगर निगम के अनुसार इससे बच्चे का पूरा डाटा जन्म से ही रहेगा और जब बच्चे का नाम रखा जाएगा तो वह भी नंबर के साथ जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन