फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now money laundering case will be filed against the accused in Rs 22 crore housing loan scam.

Chandigarh News: 22 करोड़ के हाउसिंग लोन स्कैम में अब आरोपियों पर चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
Now money laundering case will be filed against the accused in Rs 22 crore housing loan scam.
चंडीगढ़। बहुचर्चित 22 करोड़ रुपये के हाउसिंग लोन फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 साल बाद जिला न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें मुख्य आरोपी राजिंदर सिंह कलसी, करण ठाकुर और सोनिया ठाकुर को आरोपी बनाया गया है। अब इनके खिलाफ 7 अक्तूबर से मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब एंड सिंध बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश किया था। आरोप है कि उस समय के बैंक मैनेजर राजिंदर सिंह कलसी और अन्य आरोपियों ने मिलकर फर्जी नाम और पते पर लोन जारी कर दिए, जिससे बैंक को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने राजिंदर कलसी समेत कई आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने के तहत केस दर्ज किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद ईडी ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। ईडी को इस मामले में करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह था। ऐसे में ईडी ने जांच के बाद 11 साल बाद आरोपपत्र दाखिल किया है। इस केस में आरोपियों के खिलाफ अभी तक धोखाधड़ी का केस चल रहा है। अब इनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी चलेगा।
विज्ञापन


114 फर्जी लोगों को जारी कर दिए थे फर्जी लोन
पुलिस ने 2012 में पंजाब एंड सिंध बैंक की सेक्टर-24 शाखा के सीनियर मैनेजर कमलजीत सिंह की शिकायत पर यह केस दर्ज किया था। उन्होंने शिकायत में बताया कि बैंक के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पता चला कि हाउसिंग लोन स्वीकृत करने में कई गड़बड़ियां की गईं थीं। जांच में सामने आया कि उनसे पहले के मैनेजर राजिंदर सिंह कलसी ने करण ठाकुर और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर 114 फर्जी लोन जारी कर दिए। ये लोन फर्जी नाम और पते पर जारी किए गए थे। लोन सेंक्शन करने के लिए जारी कागजातों का भी इस्तेमाल किया गया था। इस तरह बैंक को कुल 22.852 करोड़ का चुना लगाया गया। अब इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने से आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed