फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now membership of sports complexes will be available online, administrator launched website

Chandigarh News: अब ऑनलाइन मिलेगी खेल परिसरों की सदस्यता, प्रशासक ने लांच की वेबसाइट

Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Now membership of sports complexes will be available online, administrator launched website
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार को पंजाब राजभवन में एक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करके शहर में खेल परिदृश्य को मजबूत करना, लगातार खेल आयोजनों को बढ़ावा देना और एथलीटों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना था। इस दौरान विभिन्न खेल परिसरों की सदस्यता के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया।
विज्ञापन

प्रशासक ने खेल संघों की ओर से दिए गए सुझावों, चिंताओं और चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ में एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में विकसित होने की क्षमता है। यहां आवश्यक बुनियादी ढांचा और सुविधाएं हैं। उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए शहर को उनका अधिकतम उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने एथलीटों को अपने कौशल को विकसित करने और निखारने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए लगातार खेल आयोजनों की मेजबानी के महत्व पर जोर दिया। बैठक के दौरान प्रशासक ने खेल विभाग के विभिन्न खेल परिसरों की सदस्यता के लिए एक नया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed