फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now LPG cylinders can be filled from any distributor

अब किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर से भरवा सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर, जल्द शुरु होगी 'एलपीजी पोर्टेबिलिटी'

Sat, 12 Jun 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now LPG cylinders can be filled from any distributor
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में एलपीजी रिफिल पोर्टेबिलिटी को मंजूरी दे दी है। अगर कोई उपभोक्ता अपने मौजूदा कंपनी की सर्विस से खुश नहीं है, तो दूसरी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स की सेवा ले सकेंगे। चंडीगढ़ में इस योजना को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब प्रशासन ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र की इस योजना के अनुसार अगर किसी के भारत गैस का सिलिंडर है तो इस सेवा के शुरू होने के बाद वह इंडेन या एचपीसीएल के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से भी सिलिंडर खरीद सकता है। नए नियम के मुताबिक ग्राहक सर्विस पसंद न आने पर अपने पते पर दूसरी कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स से रसोई गैस मंगा सकता है। फिलहाल, यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ के साथ ही कोयंबटूर, गुड़गांव, पुणे और रांची में शुरू की जाएगी। इसके बाद दूसरे राज्यों में भी इसे शुरू किया जाएगा। डिजिटल एलपीजी पोर्टेबिलिटी के तहत पंजीकृत लॉग इन का उपयोग करके मोबाइल एप/ग्राहक पोर्टल के माध्यम से जब उपभोक्ता एलपीजी रिफिल की बुकिंग करेंगे तो उन्हें वितरण वितरकों की सूची रेटिंग के साथ दिखेगी। ग्राहक एलपीजी रिफिल डिलीवरी प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के लिए लागू सूची में से किसी भी वितरक को चुन सकता है। रसोई गैस सिलेंडर ग्राहक उमंग एप या भारत बिल पे सिस्टम के जरिए भी एलपीजी रिफिल की बुकिंग कर सकते हैं। पेमेंट के लिए भी ग्राहकों को ऑनलाइन विकल्प मिलेगा। अमेजन या पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट कंपनी के जरिए भी पेमेंट कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed