{"_id":"6cf79f3d2ec88ab6a83342665466fe4d","slug":"now-life-policy-for-electrician-department-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, अब बिजली कर्मियों का भी होगा बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, अब बिजली कर्मियों का भी होगा बीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
अब नगर निगम दमकल विभाग के फायर कर्मियों की तरह जन स्वास्थ्य विभाग के सभी सीवरमैन और बिजली विभाग के इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों का भी बीमा कराएगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने नगर निगम को इसके लिए मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि कुछ माह पहले तीन सीवरमैन की सीवरेज साफ करते समय मौत भी हो चुकी है। अभी हाल ही में नगर निगम ने फायर कर्मियों का 20 लाख रुपये तक का बीमा कराया है।
विज्ञापन
इसके बाद से सीवरमैन और इलेक्ट्रीशियन की यूनियन अपने कर्मचारियों के बीमे की मांग कर रही थी। कमिश्नर ने प्रशासन की मंजूरी की प्रति सोमवार को मेयर पूनम शर्मा को भी भेज दी है। मेयर का कहना है कि सीवरमैन और बिजली इलेक्ट्रीशियन का बीमा कराने के लिए उन्होंने प्रशासन से बात की थी।
विज्ञापन
इंटक के उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह का कहना है कि यह अच्छी बात है कि सीवरमैन और इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों का बीमा कराने की मंजूरी मिल गई है। उनका कहना है कि नगर निगम को रोड विंग के निचले स्तर के कर्मचारियों का भी बीमा कराना चाहिए।
