फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now life policy for electrician department staff

गुड न्यूज, अब बिजली कर्मियों का भी होगा बीमा

Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
now life policy for electrician department staff

अब नगर निगम दमकल विभाग के फायर कर्मियों की तरह जन स्वास्थ्य विभाग के सभी सीवरमैन और बिजली विभाग के इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों का भी बीमा कराएगा।

विज्ञापन


प्रशासन ने नगर निगम को इसके लिए मंजूरी दे दी है। मालूम हो कि कुछ माह पहले तीन सीवरमैन की सीवरेज साफ करते समय मौत भी हो चुकी है। अभी हाल ही में नगर निगम ने फायर कर्मियों का 20 लाख रुपये तक का बीमा कराया है।
विज्ञापन


इसके बाद से सीवरमैन और इलेक्ट्रीशियन की यूनियन अपने कर्मचारियों के बीमे की मांग कर रही थी। कमिश्नर ने प्रशासन की मंजूरी की प्रति सोमवार को मेयर पूनम शर्मा को भी भेज दी है। मेयर का कहना है कि सीवरमैन और बिजली इलेक्ट्रीशियन का बीमा कराने के लिए उन्होंने प्रशासन से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटक के उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह का कहना है कि यह अच्छी बात है कि सीवरमैन और इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों का बीमा कराने की मंजूरी मिल गई है। उनका कहना है कि नगर निगम को रोड विंग के निचले स्तर के कर्मचारियों का भी बीमा कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed