फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Introduction of cervical cancer screening at GMCH 16

बड़ी राहत, अब यहां भी सरवाइकल कैंसर की जांच की सुविधा शुरू

Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
now Introduction of cervical cancer screening at GMCH 16
ultrasound

पेशेंटों के लिए प्रशासन की ओर से बड़ी राहत। अब यहां भी  सरवाइकल कैंसर की जांच शुरू कर दी गई है। सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिएटी हास्पिटल(जीएमसीएच 16) में सरवाइकल कैंसर की जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। डा. वनीता गुप्ता ने बताया कि हास्पिटल में एस्टिक एसिड के जरिए सरवाइकल कैंसर की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


अभी यह सुविधा जीएमएसएच-16 में उपलब्ध है। जल्द ही सेक्टर-22, 45 और मनीमाजरा में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। गायनी डिपार्टमेंट में आने वाली 30 साल से ऊपर की जिस महिला में कैंसर के लक्षण मिलेंगे, उसकी जांच एस्टिक एसिड से की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए जा रहे कैंप में भी कैंसर की जांच की जा रही है। ये कैंप पूरे चंडीगढ़ में लगने वाले हैं। पहले कॉलोनियों में लगवाए जा रहे हैं, इसके बाद अन्य इलाकों में भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा नॉन कम्युनिकेबल डिजीज से निपटने के लिए भी नई व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटी हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी मेडिकल आफिसरों को निर्देश दिए हैं कि वे हर महीने डायबिटीज, हाइपरटेंशन और मोटापे से पीड़ित मरीजों की रिपोर्ट बनाकर भेजें। इससे अंदाजा लग पाएगा कि चंडीगढ़ में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज का क्या पैटर्न है और कितनी संख्या में मरीज आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed