फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now how will the medals come? Players will get only two hours to practice in the shooting range

Chandigarh News: अब कैसे आएंगे पदक... खिलाड़ियों को शूटिंग रेंज में अभ्यास के लिए मिलेगासिर्फ दो घंटे का समय

Sat, 09 Sep 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Now how will the medals come? Players will get only two hours to practice in the shooting range
चंडीगढ़। शूटिंग में देश-विदेश में शहर का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन अंजुम मोदगिल के शहर में खिलाड़ी अब सेक्टर-25 स्थित पटियाला की राव शूटिंग रेंज में सिर्फ दो घंटे की अभ्यास कर पाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस के आईजी ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। सबसे खास बात यह है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करने शूटिंग खिलाड़ियों को करीब आठ-दस घंटे का अभ्यास करना पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मात्र दो घंटे के अभ्यास से खिलाड़ी कैसे पदक ले पाएंगे। बता दें शूटिंग में देशभर में चंडीगढ़ की अपनी धाक है। शहर के प्रमुख खिलाड़ी अंजुम मोदगिल, अंगदवीर, विजयवीर, उदयवीर सिद्धू, मनुभाकर सहित कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि एक तरफ चंडीगढ़ प्रशासन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई स्पोर्ट्स पॉलिसी जारी की, वहीं दूसरी तरफ शूटिंग के खिलाड़ियों के लिए रेंज के दरवाजे बंद किए जा रहे हैं। उधर, चंडीगढ़ शूटिंग रेंज के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह का कहना है कि शूटिंग रेंज पर 700 के करीब रजिस्ट्रेशन हैं। यहां डेढ़ सौ से दो सौ खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जो खिलाड़ी जल्द पहुंच जाते हैं वह अधिक समय तक अभ्यास करने में लगे रहते हैं। दूसरे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए समय नहीं मिलता है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। बता दें सेक्टर-25 की शूटिंग रेंज में हर रोज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शूटर्स प्रेक्टिस करते हैं। खिलाड़ियों को कहा जा रहा है कि शूटिंग रेंज में प्रवेश करने के दो घंटे के भीतर ही अपनी प्रेक्टिस कर लौट जाएं जबकि शूटिंग के लिए खिलाड़ियों को मैच के अनुसार 6 से 8 घंटे की प्रेक्टिस जरूरी होती है। यही नहीं सेक्टर-25 की शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को अपना खाना भी साथ लाने से मना कर दिया है। शूटर्स को कहा गया है कि कोई भी अपने साथ खाना न लेकर आए। देश की अन्य सभी प्रमुख शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों के लिए कैंटीन या अन्य मेस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन चंडीगढ़ की शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। गौर हो कि आने वाले दिनों में नेशनल गेम सहित अन्य कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट प्रस्तावित हैं। ऐसे में पर्याप्त समय न मिल पाने के कारण खिलाड़ियों की तैयारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

हरविंदर सिंह बोले- शूटिंग रेंज में खाने की मनाही नहीं, डाइनिंग हॉल में खा सकते हैं खिलाड़ी
चंडीगढ़ शूटिंग रेंज के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने कहा कि दिन में खिलाड़ियों को खाना लाने के लिए मनाई नहीं है। शूटिंग रेंज के साथ कैंटीन में डाइनिंग हॉल है, जहां पर खिलाड़ी खाना खा सकते हैं। पहले कुछ खिलाड़ी अपना खाना शूटिंग रेंज के अंदर टारगेट एरिया में ही ले जाकर खाते थे। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों के अभ्यास में खलल पड़ता था। उन्होंने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों से की। इसके बाद यह आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

कोट....
यह फैसला खिलाड़ियों के हित में नहीं है। शूटिंग के मुकाबले दो से घंटे से अधिक के होते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए समय चाहिए होता है। हम इसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभजोत सिंह चड्ढा, सचिव, चंडीगढ़ राइफल, शूटिंग एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed