{"_id":"66787de83b39dd0ee3025784","slug":"now-hkrn-employees-will-also-be-able-to-be-posted-in-their-home-district-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-452192-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अब एचकेआरएन कर्मचारी भी अपने गृह जिले में हो सकेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अब एचकेआरएन कर्मचारी भी अपने गृह जिले में हो सकेंगे तैनात
विज्ञापन
-हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने खोला लिंक, कर सकेंगे अपील
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों का अब तबादला हो सकेगा। निगम के कर्मचारी अब अपने गृह जिलों में भी तैनाती ले सकेंगे। इस संबंध में हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने लिंक खोल दिया है। संबंधित कर्मचारियों को गृह जिले में जाने के लिए लिंक पर अपील करनी होगी। हालांकि, अंतिम फैसला गृह जिले में खाली पद और मांग के आधार पर एचकेआरएन की ओर से लिया जाएगा।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में करीब 1.30 लाख कर्मचारी समायोजित हैं। ये ऐसे कर्मचारी हैं, जो अलग-अलग विभाग, बोर्ड और निगमों में कार्यरत हैं। कौशल रोजगार निगम के गठन के समय यह प्रावधान करने की मांग उठी थी कि कर्मचारियों को उनके जिले में ही तैनाती दी जाए, लेकिन उस समय आनन-फानन में भर्ती की गई। इसके बाद काफी संख्या में कर्मचारियों ने मांग की कि थी कि उनका वेतन कम है और वह घर से काफी दूर नौकरी कर रहे हैं। कर्मचारियों की मांग के आधार पर सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे कर्मचारियों को घर के पास नौकरी करने का मौका दिया जाएगा।
बाक्स
निगम में निकली प्राथमिक अध्यापकों समेत अन्य भर्तियां
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने नूंह जिले में प्राथमिक अध्यापक समेत अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। हालांकि पिछले दिनों भी एचकेआरएन के जरिये शिक्षकों की भर्ती की गई थी, लेकिन लोकसभा चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता लगने से शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। अब शिक्षकों को नियुक्ति देने का काम जारी है। फिलहाल एचकेआरएन के जरिये 9 हजार शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। जिसके चलते नूंह में प्राइमरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आगामी 28 जून तक आवेदन का मौका दिया गया है। इनके अलावा, अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक और गुरुग्राम के लिए अकाउंटेंट, भिवानी व फरीदाबाद के लिए असिस्टेंट अकाउंटेंट, पंचकूला के लिए असिस्टेंट जनरल मैनेजर अकाउंटेंट, फरीदाबाद के लिए जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, अंबाला, चंडीगढ़, फरीदाबाद, कैथल, पंचकूला व सोनीपत के लिए लीग असिस्टेंट, पलवल के लिए प्रोग्रामर, करनाल के लिए शिफ्ट अटेंडेंट, चंडीगढ़ व पंचकूला के लिए सुपरवाइजर आईटी व टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर 28 जून तक आवेदन का मौका है।