फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture of chandigarh will auctioned in luxembourg

अब लक्जमबर्ग में बिकेगा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, भारतीय दूतावास को शिकायत

Thu, 07 Jan 2021 01:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 07 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture of chandigarh will auctioned in luxembourg
हेरिटेज फर्नीचर। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी अब तक पेरिस, स्विट्जरलैंड, इटली जैसे देशों में होती थी लेकिन अब लक्जमबर्ग में भी इसकी नीलामी होने जा रही है। लक्जमबर्ग में 10 जनवरी को चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होगी। इसमें 14 हेरिटेज फर्नीचर रखे जाएंगे। इनकी प्रस्तावित कीमत 1.44 से 1.75 करोड़ रुपये रखी गई है। हालांकि इसके खिलाफ आवाज भी उठने लगी है।

विज्ञापन


इस नीलामी के रोकने के लिए हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने लक्जमबर्ग में भारतीय दूतावास को शिकायत भेजी है, ताकि शहर के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ के हर थाने में बनेगा साइबर डेस्क, तेजी से होगा साइबर क्राइम के केसों का निपटारा 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जग्गा ने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। जग्गा ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की थी।


पीयू और सचिवालय के फर्नीचर की नीलामी
10 जनवरी को होने वाली यह नीलामी लक्जमबर्ग के 'लक्स ऑक्सन लक्जमबर्ग' की वेबसाइट पर होगी। इसके लिए वेबसाइट पर प्रत्येक फर्नीचर की जानकारी अपलोड कर दी गई है। नीलामी में जो फर्नीचर रखे जाएंगे, उनमें ऑफिस केन चेयर, सीनेट कमेटी चेयर्स, ईजी आर्म्स चेयर्स, कैफेटेरिया टेबल, डाइनिंग चेयर्स, लॉ फायरसाइड चेयर, स्टूडेंट चेयर, स्मॉल डेस्क, सोफा, आर्म्स चेयर्स और स्टूल आदि आइटम्स शामिल हैं। 

यह फर्नीचर पंजाब यूनिवर्सिटी, यूटी सचिवालय समेत अन्य जगहों के हैं। इससे पहले भी फ्रांस में चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर नीलाम हुआ था। इसमें शहर की ईजी आर्म चेयर 5.36 लाख रुपये में नीलाम हुई थी, जबकि तीन आइटम को नीलामी में रखा गया था। इसमें स्मॉल स्टूडेंट डेस्क, ईजी आर्म चेयर, पेयर ऑफ आर्मलैस ईजी चेयर शामिल थी। जग्गा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का फर्ज है कि वह हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी व नीलामी को रोकने के लिए प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed