{"_id":"66e0bf0f183fde0b8700d7b4","slug":"now-everyone-will-have-complete-information-about-diet-on-one-click-chandigarh-news-c-16-pkl1049-513440-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को रखें फिट: अब एक क्लिक पर ले सकते हैं डाइट की पूरी जानकारी, जानें कैसे और कहां है उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को रखें फिट: अब एक क्लिक पर ले सकते हैं डाइट की पूरी जानकारी, जानें कैसे और कहां है उपलब्ध
Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
सार
आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन ने भारतीयों के लिए डायट्री गाइडलाइन बनाई है। यह गूगल पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Diet
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागदौड़ की जिंदगी में खुद को फिट और सेहतमंद रखने के लिए लोग तमाम उपाय करते नजर आ रहे हैं। सभी एक-दूसरे से सलाह लें और दे रहे हैं कि क्या खाएं और कितना खाएं। लेकिन संतुष्टि नहीं मिल पा रही है। ये सवाल परेशान कर रहे हैं कि क्या ये मेरे शरीर के लिए सही होगा। इन सवालों के जवाब के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं। सेहत और खानपान के संबंध को समझते हुए अब तमाम सवालों के जवाब एक ही जगह उपलब्ध कराए गए हैं।
आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन ने भारतीयों के लिए डायट्री गाइडलाइन (DIETARY GUIDELINES FOR INDIANS) तैयार की है। जो गूगल पर उपलब्ध है। बस एक क्लिक पर किसी भी उम्र और शारीरिक स्थिति के बारे में उचित आहार से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
पोषक जागरूकता माह में पीजीआई इसे लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की आहार विशेषज्ञ डॉ. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें आहार से जुड़ी हर तरह की जानकारी क्रमबद्ध तरीके से दी गई है। गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक के मानकों के अनुसार भोजन का चुनाव, मात्रा, पकाने का तरीका और यहां तक की उसके मापन के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन ने भारतीयों के लिए डायट्री गाइडलाइन (DIETARY GUIDELINES FOR INDIANS) तैयार की है। जो गूगल पर उपलब्ध है। बस एक क्लिक पर किसी भी उम्र और शारीरिक स्थिति के बारे में उचित आहार से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
पोषक जागरूकता माह में पीजीआई इसे लेकर लोगों को जागरूक कर रहा है। पीजीआई के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की आहार विशेषज्ञ डॉ. रचना श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें आहार से जुड़ी हर तरह की जानकारी क्रमबद्ध तरीके से दी गई है। गर्भावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक के मानकों के अनुसार भोजन का चुनाव, मात्रा, पकाने का तरीका और यहां तक की उसके मापन के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
विज्ञापन
चम्मच, कटोरी के साइज तक की जानकारी
इस गाइडलाइन में उम्र के अनुसार प्रति व्यक्ति को एक दिन में किस खाद्य पदार्थ का कितना सेवन करना चाहिए उसकी मात्रा कटोरी, चम्मच और अन्य माध्यमों के आधार पर तय कर बताई गई है। वहीं खानपान के दौरान की जाने वाली गलतियों पर भी फोकस किया गया है जिससे उसे भी समय रहते ठीक किया जा सके।डॉ. रचना ने बताया कि इससे पहले यह गाइडलाइन 2011 में जारी की गई थी। लेकिन तब से अब तक के बीच में बहुत कुछ बदल गया है। इसलिए उन मुख्य बिंओं को ध्यान में रखकर इसमें काफी कुछ नया जोड़ा गया है।
इन बिंदुओं पर दी गई जानकारी
-संतुलित आहार सुनिश्चित करने के लिए किस प्रकार के खाद्य पदार्थ खाएं- गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान अतिरिक्त भोजन और स्वास्थ्य देखभाल कैसे सुनिश्चित करें
- पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान सुनिश्चित करें और स्तनपान जारी रखें
- शिशु को घर का बना अर्ध-ठोस पूरक आहार खिलाना शुरू करें
- बच्चों और किशोरों दोनों के लिए पर्याप्त और उचित आहार सुनिश्चित करें
- स्वास्थ्य और बीमारी
- खूब सारी सब्जियां और फलियां खाएं
- तेल/वसा का प्रयोग कम मात्रा में करें
- विभिन्न प्रकार के तिलहन, मेवे, पौष्टिक अनाज चुनें
- उचित माध्यम से अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड (ईएए) प्राप्त करें
-मांसपेशियों के निर्माण के लिए खाद्य पदार्थों का संयोजन और प्रोटीन सप्लीमेंट से बचें
- पेट के मोटापे, अधिक वजन आदि से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं
-अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और नियमित व्यायाम करें
- नमक का सेवन सीमित करें
- सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थों का सेवन करें
- उचित पूर्व-खाना पकाने और खाना पकाने के तरीके अपनाएं
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बुजुर्गों के आहार में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें
- उच्च वसा, चीनी, नमक (एचएफएसएस) और अति-प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (यूपीएफ) का सेवन कम से कम करें
- सूचित और स्वस्थ भोजन विकल्प चुनने के लिए खाद्य लेबल संबंधी जानकारी