{"_id":"c36e462e3afad82f831dda4924016382","slug":"now-every-family-have-bank-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर परिवार का बैंक में होगा खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर परिवार का बैंक में होगा खाता
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 26 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हर गांव और हर वार्ड के परिवार को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री जन धन योजना का 28 अगस्त से शुभारंभ करेंगे। ये योजना उसी दिन से सभी राज्यों एवं जिलों के लिए भी लागू हो जाएगी।
इस योजना के तहत गांव व शहरों में प्रत्येक परिवार का बचत खाता खोलना अनिवार्य होगा। कैथल में भी 4 लाख 8 हजार 548 लोगाें के खाते खोले जाएंगे। इस योजना पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है और डीसी एनके सोलंकी 28 अगस्त को शाम 4 बजे लघु सचिवालय में आयोजित समारोह में इसका शुरू करेंगे।
एलडीएम राकेश कुमार ने बताया बचत खाता खोलने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता भी पड़ेगी। इन खातों के खुलने से सरकार की हर योजना का लाभ जनता को मिलेगा और सब्सिडी भी संबंधित व्यक्ति के खाते में ही ट्रांसफर करने में मदद मिलेगी। इस योजना के तहत हर खाते के साथ एक लाख रुपये का बीमा भी होगा। इसके अलावा एक साल तक निरंतर खाता जारी रखने पर 5 हजार रुपये तक की राशि खाते में पैसे न होने पर भी निकलवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि जिले के हर परिवार में महिला एवं पुरुष का खाता खोला जाएगा। ये खाता खोलने वाले व्यक्ति की इच्छा रहेगी कि वह जीरो बैलेंस पर खाता खोलता है या फिर कुछ नकदी देकर खाता खुलवाता है। उसे खाता खुलवाने के लिए केवल अपना फोटो देना होगा। इन खातों में खाता धारक आवश्यकता अनुसार निकासी व जमा राशि कर सकेंगे। इसके लिए एक रुपया नाम से कार्ड भी दिया जाएगा। इससे एटीएम की तर्ज पर संबंधित बैंक या फिर किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसे भी निकलवाए जा सकेंगे।
इसके अलावा शहर में स्थित बैंक में आकर भी संबंधित बैंक से लेनदेन किया जा सकेगा। वहीं व्यक्ति की मृत्यु होने पर एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे खाता धारकों को एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। रुपया डेबिट कार्ड योजना लागू करने की जिम्मेदारी बैंकों की होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बिजनेस एजेंट लगाए जाएंगे। आगामी 28 अगस्त को इसी संबंध में आयोजित बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोड़ना है। ताकि वह बचत आदि कर सके।