{"_id":"5d3377fd8ebc3e6cb20d01db","slug":"now-cm-will-handle-the-mission-75-plus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएम ने खुद संभाली मिशन ‘75 प्लस ’ की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएम ने खुद संभाली मिशन ‘75 प्लस ’ की कमान
Sun, 21 Jul 2019 03:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को अब कम समय बचा है और ऐसे में अब भाजपा के मिशन ‘75 प्लस’ की कमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद संभाल ली है। सीएम ने यह संकेत दे दिए है कि भाजपा के इस मिशन में किसी भी वर्ग की नाराजगी शेष नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने यह भी इशारा कर दिया कि आने वाले समय में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई और नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
पिछले दिनों इनेलो के दो बड़े नेताओं अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा की उनसे मुलाकात पर सीएम ने कहा कि मुझसे तो पिछले दिनों भूपेंद्र हुड्डा भी मिले थे, केजरीवाल, दुष्यंत चौटाला और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंद्र भी मिले थे, अब अपने-अपने कामों को लेकर सभी मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
क्या ये नेता भी भाजपा के मिशन 75 प्लस के सहयोगी हो सकती है? इस सवाल पर सीएम मुस्करा कर बोले कि प्रदेश की बेहतरी के लिए सभी को मिलकर ही आगे बढ़ना होता है, मिशन ‘75 प्लस’ के रहस्य में जो छिपा है, उसका असर भी जल्द दिख जाएगा।
विज्ञापन
गतिरोध के बावजूद उत्साह से लबरेज दिखे सीएम
शनिवार को कर्मचारी नेताओं की बैठक के दौरान और बाद में भी सीएम उत्साह से पूरी तरह लबरेज दिखे। जबकि बैठक में कई मुद्दों को लेकर कर्मचारियों और सरकार के बीच गतिरोध की स्थिति भी बनी थी।
सीएम ने कहा कि उनकीसरकार को अंडर एस्टीमेट करने में किसी ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, लेकिन पिछले साल नगर निगम चुनावों, इस साल जींद उपचुनाव और अब लोकसभा चुनाव में जो नतीजे रहे, उससे सभी विरोधियों को जवाब मिल गया है।
विरोधी भाजपा सरकार की प्रदर्शन देखकर हैरान है। सीएम ने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक ही हमारा मूलमंत्र है। जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार के हर वर्ग के लिए जनहित में किए काम ही हमारा मुद्दा होंगे।