फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now cities will also have a parliament, Mayor Saurabh Joshi's big proposal

Chandigarh News: अब शहरों की भी होगी संसद, मेयर सौरभ जोशी का बड़ा प्रस्ताव

Fri, 05 Jun 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now cities will also have a parliament, Mayor Saurabh Joshi's big proposal
चंडीगढ़। उत्तराखंड के ऋषिकेश में ऑल इंडिया मेयर्स काउंसिल की राष्ट्रीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में देश के तेजी से बढ़ते शहरीकरण और स्थानीय निकायों की स्वायत्तता पर चर्चा हुई। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने भारतीय राष्ट्रीय शहरी संसद के गठन का एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पेश किया।
विज्ञापन




यह प्रस्ताव देश के सभी शहरों और स्थानीय निकायों को एक मजबूत आवाज देने के लिए है। मेयर जोशी ने कहा कि अब एक स्थायी राष्ट्रीय मंच की सख्त जरूरत है। इस मंच पर चुने हुए शहरी प्रतिनिधि एक साथ बैठकर शहरी चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे। वे सीधे राष्ट्रीय नीति निर्धारण में अपना योगदान भी दे पाएंगे। प्रस्तावित नेशनल अर्बन पार्लियामेंट ऑफ इंडिया एक स्थायी राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगी।
विज्ञापन




संसद की संरचना और कार्य

इस प्रस्तावित संसद में सभी नगर निगमों के मेयर, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के विशेष आमंत्रित सदस्य और विषय विशेषज्ञ भी इसके सदस्य होंगे। यह शहरी संसद प्रतिवर्ष एक बार बैठक करेगी। इसमें शहरी बुनियादी ढांचा, वित्तीय स्वायत्तता, जल आपूर्ति, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, किफायती आवास, डिजिटल गवर्नेंस, पर्यावरण स्थिरता और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। यह संस्था अपनी नीतिगत सिफारिशें और प्रस्ताव सीधे भारत की संसद, नीति आयोग, केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों को भेजने के लिए अधिकृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed