फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   now Check chemical in milk only 2 minutes in mobile laboratory

सुविधा, दूध में केमिकल की जांच करें अब मात्र दो मिनट में

Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
now Check chemical in milk only 2 minutes in mobile laboratory
लैब में दूूध जांच - फोटो : demo pics

एक महीने पहले शुरू हुई मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी में एक और नया फीचर जुड़ गया है। मंगलवार को फूड लेबोरेटरी में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक मिल्क अडल्टरेशन टेस्ट चेकिंग मशीन (मिल्क एनालाइजर) फिट कर दी गई है। इसका फायदा यह होगा कि अब दूध में पानी के साथ यूरिया, डिटरजेंट, कास्टिंग सोडा, अमोनिया सल्फेट, सॉल्ट, हाइड्रोजन, प्रोटीन और फैट की भी जांच हो सकेगी।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को इसकी रिपोर्ट मात्र दो मिनट में मिल जाएगी। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड डिपार्टमेंट के डेजिग्नेटिड ऑफिसर सुखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग शुरू हो गई है। हेल्थ सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल व डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस डॉ. वनीता गुप्ता से स्वीकृति मिलने के बाद दूध की एडवांस जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से मिल्क एनालाइजर देश के सिर्फ तीन स्टेट को मिला है। जिसमें चंडीगढ़, यूपी और दिल्ली शामिल है। यह काफी एडवांस मशीन है, जिसकी रिपोर्ट भी काफी सॉलिड होगी। सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी का रिस्पांस काफी अच्छा आ रहा है। दूध और अन्य सामानों की लोग खूब जांच करा रहे हैं। अब तक दूध में पानी की कई शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों में जागरूकता फैली और लोगों ने मिलावटी सामान बेचने वाले लोगों से सामान खरीदना भी बंद कर दिया है। अभी यह सिर्फ शहर के अस्पतालों में खड़ी हो रही है, जल्द ही यह सेक्टरों व अन्य सेंटरों में भी जाएगी। अब तक दूध के 70 में से 15 सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें पानी मिला था। इसके अलावा हल्दी के 15 में से तीन सैंपल पाए गए।

30 रुपये में करा सकते हैं टेस्ट
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी में किसी भी खाद्य पदार्थ की मात्र 30 रुपये में जांच करवा सकते हैं। यह लैब सोमवार को सेक्टर 22 के अस्पताल में, मंगलवार को सेक्टर 8 की डिस्पेंसरी में, बुधवार को सेक्टर 40 की डिस्पेंसरी में, वीरवार को सेक्टर 45 के अस्पताल व शुक्रवार को मनीमाजरा के सिविल अस्पताल में खड़ी होती है। बीते एक अप्रैल को चंडीगढ़ के प्रशासक व हरियाणा-पंजाब के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने हरी झंडी देकर मोबाइल फूड लैब को रवाना किया था। उसके बाद 90 लोग टेस्ट करवा चुके हैं। इनमें चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला व मोहाली के लोग भी जांच करा सकते हैं।


डॉ. वनीता गुप्ता, डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस चंडीगढ़ ने बताया कि मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी से लोगों को फायदा पहुंच रहा है। मेरी लोगों से अपील है कि टेस्टिंग के बाद जब सैंपल फेल आता है तो उस दुकानदार की जानकारी भी दें। ताकि डिपार्टमेंट सही तरीके से उसकी जांच कर सके और उसे कानूनी तरीके से रोका जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed