{"_id":"659ef581bc1560ecbb0dc6c7","slug":"now-ashok-tanwar-can-leave-aam-aadmi-party-chandigarh-news-c-16-pkl1010-326470-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आम आदमी पार्टी को लग सकता है एक और झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर के इस्तीफे की चर्चाएं तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आम आदमी पार्टी को लग सकता है एक और झटका, पूर्व सांसद अशोक तंवर के इस्तीफे की चर्चाएं तेज
Thu, 11 Jan 2024 01:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:22 AM IST
सार
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब अगर अशोक तंवर भी पार्टी छोड़ते हैं तो आप को तगड़ा झटका लग सकता है। वहीं कुछ दिनों से तंवर समर्थकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा अशोक तंवर (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में पैर पसारने में जुटी आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के प्रचार समिति के अध्यक्ष और पूर्व सांसद अशोक तंवर के पार्टी छोड़ने की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली के एक होटल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अशोक तंवर की बुधवार को 20 मिनट की मुलाकात भी हुई है। मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली में थे। इस चर्चा के बाद पार्टी ने तंवर को मनाना शुरू कर दिया है। तंवर की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं, जिस पर पार्टी के अंदर सहमति नहीं बन पा रही। फिलहाल पार्टी छोड़ने संबंधी चर्चाओं के बारे में तंवर की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। तंवर से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, मगर उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। यदि तंवर पार्टी छोड़ते हैं तो आम आदमी पार्टी के लिए दस दिन में यह दूसरा बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन
दस दिन पहले दो बड़े नेताओं ने कहा था अलविदा
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था। दोनों नेताओं ने पांच जनवरी को कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली थी। तंवर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और सिरसा से सांसद भी रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पार्टी की पिछली कुछ बैठकों में अशोक तंवर शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्हें बैठकों में आने का निमंत्रण भी भेजा जा रहा है। वहीं, पिछले दो दिन से उनके समर्थकों का पार्टी से त्याग पत्र देना जारी है।
मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आप के जिला अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से त्याग पत्र दिया। वहीं, बुधवार को गन्नौर से भी कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। ये सभी तंवर के समर्थक बताए जा रहे हैं। इन पदाधिकारियों ने पार्टी के शीर्ष नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि तंवर ने 12 जनवरी को अपने समर्थकों की एक बैठक रखी है। बैठक में तंवर समर्थकों से राय लेंगे और उसके बाद वह अगला फैसला लेंगे। यह भी चर्चा चल रही है कि तंवर भाजपा में जा सकते हैं।