फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now admissions will be done in govt schools in Haryana till October 6

Haryana: अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद बच्चों की नहीं लगेगी क्लास, सरकारी स्कूलों में अब छह अक्तूबर तक दाखिला

Fri, 30 Sep 2022 10:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Sep 2022 10:35 AM IST
सार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चे अब छह अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में नया निर्देश जारी कर दिया है। 30 सितंबर को दाखिलों की तय समय सीमा खत्म हो रही थी।

विज्ञापन
Now admissions will be done in govt schools in Haryana till October 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं। शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ, डीईईओ को साफ किया है कि परीक्षा के बाद बच्चे घर जाएंगे, उनकी क्लास नहीं लगेगी। जिस दिन परीक्षा नहीं होगी, उस दिन बच्चे स्कूल न आकर घर पर ही अगले पेपर की तैयारी करेंगे। 

विज्ञापन


पेपर के बाद क्लास लगाने और छुट्टी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। जिलों में पेपर के बाद क्लास लगाने का आदेश जारी कर दिया गया था। अब शिक्षा निदेशालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी कि क्लास नहीं लगेगी, छुट्टी रहेगी। ताकि बच्चे अगले दिन होने वाले पेपर की तैयारी कर सकें। अगर एक दिन के अंतराल के बाद परीक्षा है तो भी बच्चे स्कूल न आकर घर पर ही तैयारी करेंगे।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में अब छह अक्तूबर तक ले सकेंगे दाखिला
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चे अब छह अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में नया निर्देश जारी कर दिया है। 30 सितंबर को दाखिलों की तय समय सीमा खत्म हो रही थी। इससे पहले भी अनेक बार दाखिलों की अवधि बढ़ाई जा चुकी है। निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि एक भी पात्र बच्चा घर पर नहीं रहना चाहिए। हर बच्चे को अनिवार्य शिक्षा के लिए दाखिला जरूर दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed