{"_id":"5772bca54f1c1ba32c79b31a","slug":"now-about-accident-prone-areas-bu-mobile-app-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 मीटर पहले ही मोबाइल ऐप बता देगा, आगे है एक्सीडेंट प्रोन एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 मीटर पहले ही मोबाइल ऐप बता देगा, आगे है एक्सीडेंट प्रोन एरिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
mobile app
- फोटो : concept photo
ट्राईसिटी में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में घुसने से पहले आपको आपके मोबाइल पर उसकी सूचना आ जाएगी। एक निजी कंपनी ने वॉच-आउट नामक एक मोबाइल ऐप तैयार किया जिसको मोबाइल पर अपलोड करने के बाद शहर के एक्सीडेंट प्रोन एरिया की जानकारी आपको मोबाइल पर मिल जायेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रैस क्लब में मीडिया से बात करते हुए वेबमॉब इंफोर्मेशन सिस्टम के सीईओ नितिन गुप्ता ने ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद जब आप ट्राईसिटी में ड्राईव कर रहे है तो 500 मीटर पहले दुर्घटना संभावित क्षेत्र की जानकारी आपके मोबाइल पर आ जाएगी। नितिन गुप्ता ने बताया कि ट्राईसिटी में कुल 42 एक्सीडेंट प्रोन एरिया है।
विज्ञापन
गर ड्राईवर को इन क्षेत्र में घुसने से पहले ही जानकारी मिल जाए तो वो उस क्षेत्र में आराम से गाड़ी चलाएंगे। इससे दुर्घटनाओं करीब 20 फीसदी की कमी लाई जा सकती है। कंपनी बाद में इस ऐप को पूरे देश में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन