{"_id":"5899b76e4f1c1b6d0e3788aa","slug":"notification-of-re-polling-for-assembly-election-2017-on-48-booths-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर दोबारा होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर दोबारा होगा मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
पंजाब में 48 पोलिंग बूथों पर फिर से विधानसभा चुनाव मतदान 2017 कराए जाने का फैसला लिया गया है। इसमें 32 पोलिंग स्टेशन विधानसभा के और 16 अमृतसर लोकसभा के हैं।
मतदान 9 फरवरी को होगा और इसके पीछे ईवीएम में खराबी को बड़ी वजह बताया जा रहा है। मतदान का समय सुबह 8 से सायं पांच बजे तक होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
चुनाव आयोग ने मजीठा, मुक्तसर, मोगा और सरदूलगढ़ विधानसभा हलकों सहित 48 केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने के आदेश दिए हैं। मजीठा में 12, मोगा में एक, मुक्तसर में नौ, सरदूलगढ़ में चार, संगरूर में छह पोलिंग स्टेशनों पर मतदान होगा।

Trending Videos
मतदान वाले दिन ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017
गौरतलब है कि पंजाब में 4 फरवरी को हुए मतदान में सुबह ही पोलिंग बूथों पर ईवीएम ने काम करना बंद कर दिया था। बाद में जब ईवीएम मशीनों काम करने लगीं तो मतदान बहुत देरी से हुआ, जिसके चलते अब दोबारा मतदान होगा।
पंजाब में मतदान पर्ची देने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कुछ तकनीकी गड़बड़ी और हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ समय के लिए मतदान विलंबित हुआ था।