फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notification for panchayat elections , polling on 15

पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 15 को मतदान

Fri, 29 Nov 2013 11:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
Notification for panchayat elections , polling on 15

प्रशासन ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। पंचायत का चुनाव 15 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


गांव में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। 5 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 7 को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उसी दिन सभी उम्मीदवारों को चुनाव निशान प्रदान किए जाएंगे। मतों की गिनती 17 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित भी कर दिए जाएंगे।

12 पंचायतों की 13 गांव में वोट पड़ेंगे। चुनाव में सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे।

इन पंचायतों के लिए 12 सरपंच और 132 पंच चुने जाएंगे।

गांव किशनगढ़, मौली जागरां, दड़वा, रायपुल कलां, मक्खन माजरा, बहलाना, रायपुर खुर्द, धनास, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, खुड्डा लाहोरा, खुड्डा जस्सू में चुनाव होंगे।

गांव किशनगढ़, कैंबवाला और बहलाना महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। रायपुर कलां और मक्खन माजरा की पंचायत अनुसूचित जाति के लिए और खुड्डा जस्सू अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


किसी प्रकार की जानकारी के लिए चुनाव आयोग के फोन 5025108 और 9646599227 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये हैं रिटर्निंग अफसर
गांव किशनगढ़, मौली जागरां और कैंबवाला के लिए सोशल वेलफेयर के डायरेक्टर राजेश जोगपाल, टाउन हॉल एक्सटेंशन बिल्डिंग सेक्टर-17 को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव दड़वा, रायपुर कलां और रायपुर खुर्द के लिए सीटीयू के डायरेक्टर टीपीएस फूलका, सीटीयू डीपो इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, गांव बहलाना, धनास और सारंगपुर के लिए बलबीर सिंह एडिशनल इंसपेक्टर जनरल ऑफ प्रजनर कम कंट्रोलर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी चंडीगढ़ तीसरी मंजिल गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग सेक्टर-18 को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।

इसके अलावा गांव खुड्डा अलीशेर, खुड्डा लाहोरा और खुड्डा जस्सू के लिए एमएम सभरवाल डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन डीलक्स बिल्डिंग सेक्टर-9 को रिटर्निंग अफसर बनाया गया है।


ये अधिकारी हैं चुनाव पर्यवेक्षक
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोडनी एल राल्टे और वन संरक्षक संतोष कुमार को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।

नगर निगम के चीफ ऑडिटर आरएस कंग और असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस वीके विज को चुनाव खर्च पर्यवेक्षक बनाया गया है।

राल्टे गांव धनास, सारंगपुर, खुड्डा अलीशेर, कैंबवाला, खुड्डा लाहोरा, खुड्डा जस्सू के चुनाव पर्यवेक्षक होंगे और आरएस कंग चुनाव खर्च पर्यवेक्षक होंगे।

संतोष कुमार गांव किशनगढ़, मौली जागरां, दड़वा, रायपुल कलां मक्खन माजरा, बहलाना, रायपुर खुर्द के चुनाव पर्यवेक्षक होंगे और वीके विज चुनाव खर्च पर्यवेक्षक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed