{"_id":"1210d8dd1fb7822767dcc1e6ad653fd6","slug":"notice-to-ut-on-petition-of-indrajit-jira-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदरजीत जीरा की याचिका पर यूटी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदरजीत जीरा की याचिका पर यूटी को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Jan 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस के किसान खेत मजदूर सेल के चेयरमैन इंदरजीत सिंह जीरा की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस कुलदीप सिंह ने यूटी प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
मार्च 2015 में सीएम प्रकाश सिंह बादल की कोठी का घेराव करने जा रहे जीरा के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में कत्ल के प्रयास का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोप है कि सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकने और कत्ल का प्रयास किया गया। इसी एफआईआर को रद्द करने केलिए जीरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
पिछली सुनवाई पर नोटिस जारी नहीं हुआ था, लेकिन सोमवार को यूटी प्रशासन को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने इस मामले के ट्रायल पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन