{"_id":"5a789e644f1c1b8e268b86ab","slug":"notice-to-fortis-hospital-in-bio-medical-waste-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: बायो मेडिकल वेस्ट मामले में फोर्टिस अस्पताल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: बायो मेडिकल वेस्ट मामले में फोर्टिस अस्पताल को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Fortis Hospital Mohali
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले पकड़े गए फोर्टिस अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से इस मामले में अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। अस्पताल प्रबंधन को 12 फरवरी को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। वहीं, बोर्ड की तरफ से चंडीगढ़ प्रदूषण कमेटी को भी पत्र लिखा गया है। बोर्ड की ओर से उस कबाड़ी पर कार्रवाई के लिए कहा है, जो कि वेस्ट को खरीदने का काम कर रहा था।
पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि है कि नोटिस अस्पताल को भेजा गया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ मामले में फोर्टिस अस्पताल प्रबंधन पहले ही साफ कर चुका है कि उनकी तरफ से बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण केे लिए सभी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाता है। अस्पताल की तरफ से इस संबंध में फेज-आठ के थाने में लिखित शिकायत भी दी गई थी। मामले में थाना फेज-आठ के एसएचओ राजीव कुमार का कहना था कि जांच चल रही है। आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।
कुछ दिन पहले बायो मेडिकल वेस्ट से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया था। यह वेस्ट फेज-8 स्थित एक फोर्टिस अस्पताल का बताया गया, जो कि ट्रक में भरकर चंडीगढ़ स्थित एक कबाड़ी के गोदाम में ले जाया जा रहा था। ट्रक को बोर्ड की एसडीओ कंवलदीप कौर के नेतृत्व में ट्रैप लगाकर रोका गया था। जब ट्रक को रोककर चेक किया गया तो हरे रंग के लिफाफों में भारी मात्रा में सीरिंज, ग्लूकोज की खाली बोतलें, ग्लूकोज लगाने वाली नलियां, इस्तेमाल किए हुए दस्ताने सहित अन्य सामान था।
विज्ञापन
इस मौके अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए ट्रक के चालक ने बताया था कि वह मोहाली के फेज-8 स्थित अस्पताल से वेस्ट भर कर चंडीगढ़ के गांव डडू्माजरा स्थित कबाड़ के स्टोर में ले जा रहा है। टीम में तैनात अधिकारी ट्रक के साथ डडूमाजरा स्थित कबाड़ के स्टोर पहुंचे जहां पर चंडीगढ़ के प्रदूषण कंट्रोल के अधिकारियों को भी बुलाया गया और मोहाली से उस अस्पताल के भी एक सीनियर अधिकारी को बुलाया गया और जांच शुरू की गई।