{"_id":"6868319284e0fc5e3603269b","slug":"notice-to-former-minister-bikram-singh-majithia-in-defamation-case-chandigarh-news-c-16-pkl1043-754330-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि मामले में नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि मामले में नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जिला अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मानहानि के मामले में नोटिस भेजा है। अदालत ने मजीठिया को अपना पक्ष रखने के लिए अदालत में पेश होने के लिए कहा है। उनके खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रधान सचिव राजबीर सिंह ने मानहानि का केस दायर किया था। मामले में अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी। मजीठिया को कुछ दिन पहले ही उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
मजीठिया ने करीब 9 महीने पहले एक प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजबीर सिंह ने मजीठिया को लीगल नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा था। जिसके बाद राजबीर ने मजीठिया के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में केस दायर दिया था।