फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Notice to Chandigarh Golf Club, defects were found in the restaurant

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को नोटिस, रेस्टोरेंट में पाई गई थीं खामियां

Fri, 03 Nov 2023 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Notice to Chandigarh Golf Club, defects were found in the restaurant
चंडीगढ़। शहर के सबसे बड़े हाई प्रोफाइनल क्लब चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने किचन में चलने वाले रेस्टोरेंट को नोटिस भेजा है। हालांकि क्लब की ओर से नोटिस का जवाब भेजा जा चुका है। यह क्लब पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के सरकारी आवास की दीवार के साथ बना हुआ है। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने कुछ दिन पहले क्लब को एक नोटिस भेजा था, जिसमें क्लब के रेस्टोरेंट में बनी किचन के पास लगे पुराने जनरेटर से उठने वाले धुएं को लेकर था और इसके साथ की रेस्टोरेंट में वेस्ट को सही तरीके से नहीं रखने को लेकर शामिल था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम की ओर से क्लब का निरीक्षण किया गया था, जिसमें उन्होंने पाया कि क्लब में 15 साल पुराने डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जा रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमों के अनुसार इस तरह के डीजल इंजन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

जवाब दे दिया गया है
इस संबंध में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान लेफ्टिनेंट कर्नल एच एस चहल (बॉबी) ने बताया कि क्लब को 10 दिन पहले नोटिस आया था जिसके बाद हमने किचन के पास रखे पुराने जनरेटर को बंद करवा दिया है और अब नया लिया जा रहा है। वहीं, किचन के वेस्ट के लिए बेहतर जगह बनाई जा रही है।
विज्ञापन


राजा, महाराजा और रसूखदार लोग हैं क्लब के मेंबर
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब रसूखदार लोगों का क्लब है। क्लब के मेंबर्स में पटियाला राजघराने के कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके भाई मालविंद्र सिंह और रानी परनीत कौर शामिल हैं। इनके साथ ही क्लब में मेंबर्स में पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह, कई बड़े बिजनसमेन, आर्मी के जनरल, कर्नल, मेजर, लेफ्टिनेंट, बड़े प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, सीनियर आईएस, आईपीएस अफसर और बड़े राजनीतिक हस्तियां और कॉरपोरेट जगत के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed