{"_id":"5841ce2c4f1c1b0f1ede889e","slug":"notebandi-effect-computer-laptop-market-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर: कंप्यूटर मार्केट पड़ी ठप्प, 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असर: कंप्यूटर मार्केट पड़ी ठप्प, 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Computer Market chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कंप्यूटर मार्केट पर नोबंदी का जबरदस्त असर पड़ा है। एक अनुमान के मुताबिक मार्केट की सेल में करीब 50-70 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
दुकानदारों का कहना है कि उनके पास एक दिन में करीब 50-60 प्रतिशत ग्राहक कैश लेकर आता था, जो आठ नवंबर के फैसले के बाद से आना बंद हो गए हैं। क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहक आ रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या में कोई इजाफा नहीं है। मार्केट में पूरी तरह से मंदी है। दुकानदारों का कहना है कि जब मार्केट में कैश का संकट खत्म नहीं होता, तब तक मंदी के बादल छंटने वाले नहीं।
कंप्यूटर मार्केट के प्रधान नरेश गर्ग बाबी ने बताया कि सेक्टर 20 में 200 से ज्यादा दुकानें हैं। इसमें लैपटॉप, कंप्यूटर, एसेसरीज और प्रिंटर बिकते हैं। कंप्यूटर कंपनियों के मुताबिक शहर में इन दुकानों में करीब औसत छह हजार 500 लैपटॉप व कंप्यूटर बिकते हैं। एक लैपटॉप की औसत कीमत 25 हजार के हिसाब से एक महीने का बिजनेस करीब 16 करोड़ है। पिछले महीने के मुकाबले इस बार बिजनेस में करीब 60-70 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। दुकानों में सिर्फ पांच से छह करोड़ रुपये का ही बिजनेस हुआ है।

मार्केट में जब तक पैसा नहीं आता, तब तक मंदी नहीं जाती
कंप्यूटर
- फोटो : demo pic
जानकारों का कहना है कि इस समय लोग जरूरत के सामान पर ही रुपया खर्च कर रहे हैं। कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, फर्नीचर व हर तरह का इलेक्ट्रानिक आइटम कंफर्ट कैटेगरी में आता है। जरूरत के समान में किराने का सामान, दवाइयां और किराया शामिल है। कंफर्ट कैटेगरी के सामान की बिक्री में तो 50-70 प्रति गिरावट आई है, जबकि लग्जरी आइटमों में तो 10-100 प्रतिशत की गिरावट आई है। लग्जरी की कैटैगरी में गाड़ियां खरीदना, टूर व ट्रैवलिंग आते हैं। कंप्यूटर व लैपटॉप बेचने वाली कंपनियों की सेल भी गिरी है। इस बार ऑर्डर न के बराबर है।
जब तक बाजार में कैश का संकट खत्म नहीं होता, तब तक कारोबार में मंदी रहेगी। कंप्यूटर मार्केट का कारोबार करीब 60-70 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है।
-नरेश गर्ग बाबी, प्रधान कंप्यूटर मार्केट सेक्टर 20
जब ग्राहक के पास रुपये ही नहीं है तो वह मार्केट में क्यों आएगा। सभी मार्केट का बुरा हाल हो गया है। मैं रेडिमेड मार्केट का वाइस प्रेसिडेंट हूं। रेडिमेड पर डबल मार पड़ रही है। अब तक ठंड शुरू नहीं हुई और बाजार में कैश को लेकर मारामारी है।
-राजेंद्र जैन, सेक्रेटरी कंप्यूटर मार्केट सेक्टर 20