{"_id":"585a9b764f1c1b1b64e3aabe","slug":"noteban-millions-of-old-note-thrown-in-plot-at-industrial-area-phase-two-at-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OMG! लाखों के नोट फाड़कर यहां फेंक गया कोई, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OMG! लाखों के नोट फाड़कर यहां फेंक गया कोई, मच गया हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला में मिले लाखों के फटे हुए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये के फटे हुए नोट और उनकी कतरनें देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। घटना पंचकूला की है। नोटबंदी के बाद यहां पहली बार फटे हुए नोट मिले।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में एक प्लॉट के पास फटे हुए नोट पड़े देखकर झुग्गी वाले हैरान रह गए। वे तुरंत इन्हें उठाकर ले गए। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई।
सूचना पुलिस तक पहुंची तो अफसरों को हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में वे मौके पर पहुंचे और बचे नोटों को बोरी में भरकर ले गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली तो उनकी जेबों से भी फटे नोट मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि नोट किसने फेंके और कितनी राशि के हैं? सूत्रों के मुताबिक, नोट लाखों रुपये के हो सकते हैं।

पुलिस को कालाधन ठिकाने लगाए जाने का शक
पंचकूला में मिले लाखों के फटे हुए नोट
पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि प्लॉट नंबर 232 फेज दो के पास फटे हुए नोट पड़े हैं। खबर मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नोटों के आसपास काफी लोग खड़े हैं। वहीं कुछ लोग बिखरे नोटों में से साबूत नोट ढूंढने में लगे हैं।
कुछ लोग नोट उठा उठाकर जेबों में भर रहे थे। पुलिस को देखते ही वे सकते में आ गए। कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए बचे हुए नोटों को कब्जे में लिया। आसपास खड़े लोगों से भी नोट वापिस ले लिए।
इसके बाद पुलिस ने प्लॉट मालिकों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ये आशंका भी जता रही है कि किसी प्लॉट मालिक ने ही छापेमारी से बचने के लिए नोट फाड़कर यहां फेंक दिए हों।