फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Note that all the chemist shops to be closed on 12 june

ध्यान दें, 12 को बंद रहेंगी सभी केमिस्ट शॉप

Tue, 10 Jun 2014 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Note that all the chemist shops to be closed on 12 june

पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत दवा की दुकानों की चेकिंग का अधिकार पुलिस को दे दिया है। जिससे दवा विक्रेताओं में रोष है। उन्होंने इसके खिलाफ बारह जून को मुकम्मल हड़ताल करने का ऐलान किया है। राज्य की सभी केमिस्ट शॉप बारह को दिनभर बंद रहेंगी। इमरजेंसी में भी दवाएं नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन


सिर्फ ड्रग इंस्पेक्टरों के पास रहें अधिकार

Note that all the chemist shops to be closed on 12 june

दवा विक्रेताओं का कहना है कि केमिस्ट शॉप ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में आती हैं। इस कानून के तहत इनकी चेकिंग का अधिकार सिर्फ ड्रग इंस्पेक्टरों को है। राज्य सरकार को इस एक्ट में तब्दीली का अधिकार नहीं है। पुलिस को चेकिंग का अधिकार दिए जाने से शोषण और भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मेहता ने कहा कि आजादी के बाद से पुलिस को अफीम, भुक्की आदि की रोकथाम के लिए कार्रवाई करने का अधिकार मिला हुआ है। अब तक पुलिस वह काम तो ठीक से कर नहीं पाई। अब केमिस्ट शॉप की चेकिंग पुलिस करेगी तो आम दुकानदारों का शोषण होगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगा। पुलिस की शह पर गलत लोग नशीली दवाओं का कारोबार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदासपुर में हो चुका है हंगामा

Note that all the chemist shops to be closed on 12 june

शनिवार को गुरदासपुर में पुलिस कुछ दुकानों की चेकिंग को पहुंच गई, खासा हंगामा खड़ा हो गया। ऐसा रहा तो लोग केमिस्ट शॉप खोलना बंद कर देंगे। मेहता ने बताया कि इस संबंध में सेहतमंत्री सुरजीत ज्याणी से मिले।

उन्होंने मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। केंद्रीय सेहतमंत्री से लेकर सीएम तक को पत्र लिख चुके हैं। बारह जून को विरोध में पंजाब के करीब 31,400 केमिस्ट दुकानें बंद रखेंगे। जिला मुख्यालयों पर डीसी और सिविल सर्जन को मांग पत्र देंगे। फिर भी सरकार न मानी तो क्रमवार भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन

नशीली दवाओं पर बैन लगा दे सरकार

Note that all the chemist shops to be closed on 12 june

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरजीत मेहता ने कहा कि सरकार ने पांच-छह दवाओं पर पहले ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। क्योंकि इनके नशे के लिए दुरुपयोग की आशंका है।

सरकार चाहे तो ऐसी 20-25 दवाओं पर बैन ही लगा दे। ताकि आम केमिस्ट शांति से कारोबार कर सकें। लोगों को भी परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed