{"_id":"72625b9c22d75b0904a5e2ea685f86ad","slug":"note-jewellery-shops-to-be-closed-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, पांच दिन बंद रहेंगी ज्वेलरी शॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, पांच दिन बंद रहेंगी ज्वेलरी शॉप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 15 Jun 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ज्वेलर्स ने हर साल की तरह इस बार भी गर्मियों की छुट्टियां अपने परिवार के साथ बिताने के लिहाज से पांच दिन का अवकाश रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
16 से 20 जून तक पंचकूला की करीब 50 ज्वेलरी की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान अगर आप सोने, चांदी सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो आपको अन्य शहरों का रुख करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान दीप कृष्ण चौहान ने कहा कि पंचकूला में पिछले करीब छह सात साल पहले इस तरह की पहल की गई थी। इसका उद्देश्य कामकाज के साथ अपने परिजनों के लिए भी गर्मी की छुट्टियों में थोड़ा वक्त निकालने का है, ताकि उन्हें भी अपने परिवार के साथ जिंदगी से जुड़े तमाम पहलुओं से रूबरू होने का मौका मिल सके। कुछ ज्वेलर्स देश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों का रुख करेंगे तो कुछ विदेश दौरे की तैयारियां कर चुके हैं।
विज्ञापन
एसोसिएशन के महासचिव हरीश भोला ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इसी तर्ज पर अब दूसरे शहरों के ज्वेलर्स भी समर वेकेशन मनाने की सोच रहे हैं। वहीं पिछले दो दिन में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 600 रुपये का उछाल आया है, जबकि चांदी में प्रति किलो डेढ़ हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।