फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   not yet begun on the international airport bus service

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अब तक नहीं शुरू हो पाई बस सर्विस

Tue, 12 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
not yet begun on the international airport bus service
एयरपोर्ट

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक साल से बस सर्विस शुरू करने के दावे किए जा रहे हो, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। विमानन कंपनियों की ओर से एयरपोर्ट पर यह सर्विस अनिवार्य होती है, लेकिन यहां पर बस सर्विस शुरू कराने को लेकर एयरपोर्ट अधिकारी ढीला रवैया बरत रहे हैं। बस सर्विस एयरपोर्ट पर कब शुरू होगी, यह एक पहली सी बन गई है।

विज्ञापन

 
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने में 1400 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अब तक नहीं मिल पाई हैं। इसका मुख्य कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों की उदासीनता है। विमानन कंपनियों की ओर से उड़ाने बढ़ाने की अनुमति दे दी जाती है, लेकिन बस सर्विस शुरू नहीं की गई है। इस हवाईअड्डे से छह विमानन कंपनियां फ्लाइट ऑपरेट कर रही हैं।
विज्ञापन


वह यात्रियों को रनवे पर ही उतारती हैं। जबकि दिल्ली और मुंबई दोनों एयरपोर्ट पर यात्रियों को बस से फ्लाइट तक ले जाया जाता है। लेकिन चंडीगढ़ में यात्रियों की सुविधा को विमानन कंपनी अनदेखी कर रही है, अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हैं। वहीं एयरपोर्ट पर कनवेयर बेल्ट छोटी होने के कारण लोगों के बडे़ बैग मिलने में काफी समय लगता है। विमानन कंपनियों की ओर से यात्रियों से बस किराए के पैसे भी वसूले जाते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से यात्री परेशान होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानन कंपनियों की ओर से जल्द ही इस सर्विस को शुरू करवाया जाएगा। इसकेे लिए जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। जो भी विमानन कंपनी इसमें कोताही करेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed