फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not relieve to Colonel in corruption charges

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नल को राहत नहीं

Wed, 30 Apr 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Not relieve to Colonel in corruption charges

भ्रष्टाचार के मामले में फंसे रिटायर्ड कर्नल आरबीएस बिष्ट को आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) से कोई राहत नहीं मिली है। मंगलवार को एएफटी ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कोर्ट मार्शल के खिलाफ रियायत देने की मांग की थी।

विज्ञापन


यह याचिका हाई कोर्ट में पेंडिंग थी। हाई कोर्ट ने कोर्ट मार्शल के तो आदेश दे दिए थे, लेकिन उसकी सजा पर रोक लगा रखी थी। इसके बाद यह याचिका एएफटी में स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन


एएफटी की ओर से याचिका खारिज होने के बाद अब कोर्ट मार्शल में सुनाई गई सजा उन पर लागू होगी। यह कर्नल आरबीएस बिष्ट के लिए काफी बड़ा झटका है। कई वर्ष से यह केस पेंडिंग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के अनुसार हिमाचल निवासी रिटायर्ड कर्नल बिष्ट 1991 में दप्पर डिपो में कमांडेट के पद पर तैनात थे। उन पर आरोप था कि उस वक्त उन्होंने खाद्य पदार्थों की खरीदारी में काफी अनियमियताएं बरती।

आरोप था कि कुछ चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए रेट से ज्यादा पैसे पर खरीदारी की गई। जो सामान खरीदा गया, उसकी रसीद भी गायब थीं। इसके अलावा उन पर सस्ता और घटिया सामान खरीदने का भी आरोप लगाया गया था। साल 1992 में जब यह मामला सामने आया तो उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी हुए।


कोर्ट आफ इंक्वायरी के खिलाफ कर्नल बिष्ट हाई कोर्ट गए। उनका कहना था कि सभी आरोप निराधार हैं। हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आर्मी को कोर्ट ऑफ मार्शल के आदेश जारी किए।

साथ ही यह भी कहा कि कोर्ट मार्शल की सजा तब तक लागू न की जाए जब तक इस याचिका पर सुनवाई न हो। बाद में इस याचिका को एएफटी में ट्रांसफर कर दिया।

एएफटी में मंगलवार को सुनवाई हुई और याचिका को खारिज कर दिया गया। अब कोर्ट ऑफ मार्शल के दौरान जो सजा मुकरर्र की गई थी, उसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed