फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not a single positive case of corona in the last 48 hours in Chandigarh

शाबाश चंडीगढ़! जीत रहे हैं हम.. बीते 48 घंटे में कोरोना का एक भी पॉजिटिव केस नहीं

Thu, 26 Mar 2020 10:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Mar 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
Not a single positive case of corona in the last 48 hours in Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खौफ के बीच शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। बीते दो दिनों में कोरोना वायरस का कोई भी नया मरीज ट्राइसिटी में नहीं मिला है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ कर्फ्यू की स्थितियों की समीक्षा के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के लिए एक बैठक की।  

विज्ञापन


इस दौरान प्रशासक ने बीते दो दिनों में कोरोना का कोई नया केस सामने न आने पर एडवाइजर मनोज परिदा व अन्य अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम, जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर बीएस चवन और हेल्थ विभाग के डायरेक्टर जी दीवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में तीनों अस्पतालों के प्रमुखों ने कहा कि अस्पतालों में न तो बेड की कमी है और न ही दवा व अन्य आवश्यक सामान की। प्रशासक ने अखबारों और दूध की शहर में सप्लाई पर संतुष्टि जताई। हालांकि बुधवार को भी करीब आधे शहर में अखबार नहीं पहुंचा, न ही प्रशासन की तरफ से दूध की सप्लाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक ने एमसी कमिश्नर केके यादव को निर्देश दिए कि सभी सेक्टरों व शहर के इलाकों में जरूरी सामानों की सप्लाई समय से की जाए ताकि लोगों को कोई समस्या न आए। बैठक में एक बार फिर दोहराया गया कि प्रशासन ग्रोसरी, राशन, दवा, सब्जी व फलों की सप्लाई लोगों के दरवाजे तक पहुंचाएगा।

Not a single positive case of corona in the last 48 hours in Chandigarh
शहर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

सरकारी व प्राइवेट एजेंसियां व वाहन इसमें अपना सहयोग देंगे। किसी भी व्यक्ति को जरूरी सामान खरीद के लिए बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दुकानों को स्टोरेज और वितरण प्वाइंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। दुकानों की जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगी।

कैश मुहैया कराने के लिए शहर में घूमेंगे मोबाइल एटीएम
प्रशासक को जानकारी दी गई कि चार मोबाइल एटीएम वैन भी जल्द शहर भर में घूमकर लोगों को नकदी उपलब्ध कराने के काम में लगेंगी। लोगों को घरों पर ही एक तय समय के दौरान यह सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा बताया कि सेक्टर-26 की मंडी में किसी को भी रिटेल में सब्जी व फल बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

होलसेल मार्केट केवल सप्लाई चेन मेंटेन करने के लिए ही प्रयोग की जाएगी। लोग केवल टेलीफोन पर अपने आर्डर दे सकते हैं। उन्हें घर पर ही जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। अगर कोई भी नियम कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ व दुकानदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एनजीओ डीसी के पास जमा करा सकते हैं राहत का सामान
बैठक में यह भी तय किया गया कि सरकारी वाहनों के जरिए पेरीफेरी में रह रहे लोगों को दस से 21 दिन तक का राशन पैकेट में उपलब्ध कराया जाएगा। एनजीओ व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, अन्य सामाजिक संस्थाएं जो लोगों को मुफ्त में सामान देना चाहती हैं, वह डीसी के पास सामान जमा करा सकती हैं। 

Not a single positive case of corona in the last 48 hours in Chandigarh

डीसी आगे गवर्नमेंट एजेंसी के जरिए इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को कोई सामान बांटने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एडवाइजर मनोज परिदा, प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेटरी एके सिन्हा, डीजीपी संजय बेनीवाल, एमसी कमिश्नर केके यादव के अलावा पंचकूला, मोहाली व चंडीगढ़ के डीसी व एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़ के तीन और डेराबस्सी का एक संदिग्ध मरीज भर्ती, मोहाली के युवक की रिपोर्ट निगेटिव
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को डेराबस्सी के एक और चंडीगढ़ के तीन संदिग्ध मरीजों को पीजीआई, जीएमएसएच और जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जांच के लिए चारों मरीजों के सैंपल भेज दिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। भर्ती होने वालों में दुबई से यात्रा कर लौटी चंडीगढ़ निवासी 29 साल की महिला और बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाली 25 साल की एक महिला के अलावा 27 वर्षीय एक युवक शामिल है। वहीं, डेराबस्सी निवासी एक 49 वर्षीय पुरुष शामिल है। इसकी भी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उधर, एक दिन पहले पीजीआई में भर्ती किए गए मोहाली पंजाब निवासी 31 साल के युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

कोरोना संक्रमण की चेन हो रही ब्रेक 
एक दिन के लॉकडाउन और कर्फ्यू का असर अब ट्राइसिटी में दिखने लगा है। कोई नया केस सामने न आने से संक्रमण की चेन के ब्रेक होने की उम्मीद जताई जा रही है। डायरेक्ट हेल्थ डॉ. जी दीवान ने लोगों से अपील की है कि वो इस बीमारी से बचाव में पूरा सहयोग दें। बिना शहरवासियों के सहयोग के डॉक्टर कुछ नहीं कर सकते क्योंकि इस बीमारी से बचाव की कोई दवा उपलब्ध नहीं है। 

इस वायरस के चैन तोड़कर ही खत्म किया जा सकता है। वहीं, पीजीआई डायरेक्ट प्रो. जगतराम का कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव में इस समय लोगों की समझदारी और सहयोग ही सबसे बड़ा हथियार साबित हो रहा है। इसलिए खुद के साथ ही अपने परिवार, शहर, देश और पूरे विश्व की रक्षा में अपना सहयोग दें।  

पूरे ट्राईसिटी से राहत भरी खबर

मोहाली में कोरोना एक नजर में
मोहाली जिले में कोरोना वायरस के अब तक 5 पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। इसमें 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। अधिकतर लोग विदेश से आए थे। जबकि दो लोग चंडीगढ़ में पॉजीटिव आई लड़की के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे। अब तक जिले में 26 कोरोना के संदिग्ध केस हैं। वहीं, 542 जिन्हें जिला सेहत विभाग की तरफ से होम आइसोलेशन पर रखा गया था। उन्होंने अपना 14 दिन का समय पूरा कर लिया है। वह अब पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन ने कोरोना संबंधी कोई भी जानकारी लेने और देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया है।

जीरकपुर और डेराबस्सी में 218 लोग क्वारंटीन
डेराबस्सी व जीरकपुर में कोरोना वायरस से पीड़ित एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। वैसे सेहत विभाग ने दोनों शहरों में करीब 218 लोगों को 14 दिन के लिए एकांतवास में रखा है। इनमें से ज्यादातर लोगों के निर्धारित 14 दिन में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण सामने नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार जीरकपुर में 150 के करीब व डेराबस्सी क्षेत्र में 68 ऐसे लोग हैं जो बीते दिनों से विदेश से लौटे हैं। डेराबस्सी सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि जो लोग एकांतवास में हैं वह कोरोना वायरस के पीड़ित या संदिग्ध मरीज नहीं हैं।

अमेरिका निवासी की रिपोर्ट निगेटिव
सेहत विभाग के अनुसार बीते दिनों जीरकपुर-पटियाला रोड स्थित फाइव स्टार होटल में रह रहे संदिग्ध अमेरिका निवासी व्यक्ति को शक के आधार पर चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था। जीरकपुर में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. मेहताब सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति रिपोर्ट निगेटिव आई है।


पंचकूला में 344 लोगों को किया क्वारंटीन
पंचकूला में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। लॉकडाउन के दौरान आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध लगाया गया है। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले के 374 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें 344 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 20 लोगों के 28 दिन पूरे हो गए हैं।

सामान्य अस्पताल सेक्टर-6 में 3 व्यक्ति, ओजस अस्पताल में एक व्यक्ति को रखा गया है। गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में 4 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। अब तक कुल 42 सैंपल भेजे गए जिनमें से 33 लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। सात व्यक्तियों के सैंपल नतीजे आने बाकी हैं। एक केस रिजेक्ट व एक केस पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed