फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not a single company showed interest in global tender of Haryana issued for Corona Vaccine

हरियाणा सरकार की उम्मीदों को झटका: कोरोना वैक्सीन के लिए जारी वैश्विक निविदा में एक भी कंपनी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Sat, 05 Jun 2021 02:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jun 2021 02:03 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने वैक्सीन की आपूर्ति के लिए 27 मई से इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। शुक्रवार को एक करोड़ कोरोनोरोधी वैक्सीन के लिए टेक्निकल बिड खोली जानी थी। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में एक भी कंपनी ने हिस्सा नहीं लिया। इस बारे में निगम के टेंडरिंग के डीजीएम डॉ. नवजोत सिंह ने बताया कि दोबारा से निविदा जारी करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी दोबारा से निविदा जारी करने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Not a single company showed interest in global tender of Haryana issued for Corona Vaccine
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 27 मई को कोरोना रोधी टीके की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी। लेकिन अब हरियाणा सरकार की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, एक करोड़ कोरोना रोधी टीका उपलब्ध कराने के लिए जारी वैश्विक निविदा में किसी देसी और विदेशी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई है।

विज्ञापन


हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम ने दोबारा से निविदा जारी करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेज दिया है। अब सरकार दोबारा से वैश्विक निविदा जारी करेगी और शर्तों में कुछ ढील देने की संभावना है। उधर, निविदा असफल होने के बाद से हरियाणा के टीकाकरण अभियान को भी झटका लगा है।
विज्ञापन


केंद्र द्वारा 18 से 44 आयु वर्ग के टीका प्रबंध की जिम्मेदारी राज्यों को देने के बाद अन्य राज्यों की तरह हरियाणा सरकार ने भी 1 करोड़ वैक्सीन डोज के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी राज्य की वैश्विक निविदा नहीं हुई सफल

कोरोना वैक्सीन को अधिग्रहित करने के लिए कई राज्यों ने वैश्विक निविदा जारी की थी। खास बात यह है कि इनमें से किसी भी राज्य की निविदा सफल नहीं हुई है। पंजाब को तो कंपनियों ने सीधे तौर पर सप्लाई देने से ही इनकार कर दिया था। राजस्थान में वैश्विक निविदा में कंपनियों ने अधिक रेट मांगे थे। उत्तर प्रदेश चार करोड़ डोज के लिए लगातार टेंडर की तिथि बढ़ा रहा है। महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश ने वैश्विक निविदा जारी की थी लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।

टीकाकरण के लिए युवाओं का बढ़ता इंतजार
वैश्विक निविदा फेल होने के बाद अब प्रदेश के 18 से 44 साल के युवाओं को टीकाकरण के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय प्रदेश के हालात ये हैं कि युवाओं का पंजीकरण तो हो रहा है लेकिन टीकाकरण के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा है। सरकार की तरफ से एक माह से अधिक हो गया केंद्र को 250 करोड़ रुपये की 50 लाख डोज के लिए आर्डर दिया था लेकिन इसके मुकाबले कम डोज मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed