{"_id":"577163f74f1c1bc77379b7b3","slug":"north-zone-table-tennis-championships-mp-s-anushka-won-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता: एमपी की अनुष्का का खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता: एमपी की अनुष्का का खिताब पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब जूनियर लड़कियों के आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की अनुष्का ने दिल्ली की वंशिका को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराकर नार्थ जोन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
पीयू के जिम्नेजियम हॉल में खेले गए मुकाबले के पहले सेट में अनुष्का ने वंशिका को 11-6, 13-11, 7-11 ,11-5 व 11-4 से पराजित किया, जबकि लड़कों के सब-जूनियर आयु वर्ग में पीएसपीबीए के एचजेहो ने अलबर्टो को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से हराकर खिताब जीता। पहले सेट में एचजेहो ने अलबर्टो को 11-9 से हराकर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
दूसरे सेट में भी एचजेहो ने अलबर्टो को 13-11 से हराकर मैच में 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अलबर्टो ने एचजेहो को तीसरे सेट में 11-7 से व चौथे सेट में 11-9 से हराकर मैच में 2-2 की बराबरी कर ली। पांचवें सेट में एचजेहो ने वापसी करते हुए अलबर्टो को 11-8 से मात देकर 3-2 की बढ़त बना ली। छठवें सेट में फिर अलबर्टो ने शानदार वापसी करते हुए एचजेहो को 11-5 से हराकर मैच 3-3 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सातवां सेट दोनों में काफी महत्वपूर्ण रहा और एचजेहो ने अलबर्टो को 11-6 से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन