{"_id":"572b6cc94f1c1b36595cd054","slug":"north-italian-food-festival-till-15-may-at-jw-marriott","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटालियन खाने के शौकीन हैं तो जरूर पहुंचे इस फूड फेस्टिवल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटालियन खाने के शौकीन हैं तो जरूर पहुंचे इस फूड फेस्टिवल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 06 May 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
फूड फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटालियन खाने के शौकीन हैं तो इस फूड फेस्टिवल में जरूर पहुंचे। 15 मई तक खास आपके लिए लज़ीज डिश का इंतजाम। सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट ‘नार्थ इटालियन फूड फेस्टिवल’ लेकर आया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें नार्थ इटली के चुनिंदा शहरों के स्पेशल व्यंजन शामिल किए गए हैं। ये फेस्टिवल 5 से 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
होटल के इटालियन फूड रेस्त्रां आरगानो के शेफ अलिसियो ने बताया कि शहर के लोगों ने अब तक इटली के चर्चित व्यंजनों का ही स्वाद चखा होगा। लेकिन, वह इस बार नार्थ इटली के चुनिंदा शहरों के खास व्यंजनों का स्वाद लेकर आए हैं। इनमें नॉर्थ इटली के क्षेत्रों जैसे लाइगुरिया, लॉबार्डिया, पियामोंते, वेनितो, वला डीओस्टा और ट्रेंटीना एल्टो एडिगो के व्यंजनों को पेश किया है। नॉर्थ इटली के व्यंजनों में क्रीमी रिसोटे और अन्य स्वादिष्ट फ्लेवर्ड व्यंजन शामिल हैं।
विज्ञापन
शेफ के अनुसार शाकाहारी व्यंजन पसंद करने वालों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मैन्यू में प्रत्येक क्षेत्र के शाकाहारी और मांसाहारी व्यंजनों का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत किया है। इनमें से कई व्यंजन ऐसे हो सकते हैं जो लोगों के लिए नए होंगे, जैसे रिसोटे अल रेडिशियो ई ब्री, लैम्ब शंक मिलानीज आदि।
विज्ञापन
मैन्यू
स्टार्टर्स :
- पोलेंटा फ्रिटा कॉन सुगो एई पोरसिनी
- मिनस्ट्रा द जूका आलिया मिलानीज
- टैचिनो टोनेटो
- कैप्पोन मार्गो द ब्रांजिनो ई गैबरी
- स्पागटी एली नोसी
- रिसोटे अल रेडिशियो ई ब्री
- कैनिलिनो पाईमोन्तेसी
- रिसोटे मेले ई स्पैक
मेन कोर्स :
- पोलेंते आई फंगी ई जार्जनजोला
- पोलो एला लाइगुरी
- ओसोबुको एला मिलानीज
- जुप्पा डेल डोगे
डेसर्टस :
- बायनकोमानगरी एला मोंडरोले
- लेटी डॉलसी फ्रिटो
चार्ज : दो लोगों का खर्च 3000 रुपये सभी कर सहित।
समय: डिनर के लिए तय मैन्यू शाम 7:30 से 11:30 बजे तक