राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट निकला, 5 को आना होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री राखी सावंत द्वारा भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
इस केस में अब अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी। यह जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आध्या ने दी।
काबिलेजिक्र है कि एडवोकेट नरेंद्र आध्या ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ केस दायर कर रखा है
राखी के खिलाफ पहले भी हुए समन जारी
मंगलवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सुमित सभरवाल की अदालत में कार्रवाई हुई।
अदालत ने इस मामले में पहले भी दो बार राखी सावंत के खिलाफ समन जारी किए थे, लेकिन वे अब तक अदालत में पेश नहीं हुई।
नतीजतन मंगलवार को अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर राखी को पांच नवंबर को तलब किया है।