फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nominations Filed for chandigarh Mayor election today all update, aap congress bjp

Chandigarh Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले चरम पर उठापटक, भाजपा पार्षद काला आप में शामिल

Sat, 13 Jan 2024 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मेयर का पद एक साल के लिए होता है। मेयर पद इस साल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सबकी नजरें अनुसूचित जाति से आने वाले पार्षदों पर हैं। वहीं मेयर चुनाव में पार्षदों की तरफ से क्रॉस वोटिंग का अंदेशा बरकरार रहता है।

विज्ञापन
Nominations Filed for chandigarh Mayor election today all update, aap congress bjp
भाजपा पार्षद आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए शनिवार को नामांकन भरे गए। इससे पहले राजनीतिक उठापटक चरम पर दिखी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले आप के एक पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे, वहीं शनिवार को भाजपा पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने आप का दामन थाम लिया। काला की एक वीडियो जारी हुई है जिसमें वो कह रहे हैं कि उनके ऊपर किसी का प्रेशर नहीं है। उनके परिवार को गुमराह किया गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के मेयर पद उम्मीदवार-जसबीर बंटी
कांग्रेस ने मेयर पद पर पार्षद जसबीर सिंह बंटी को मैदान में उतारा है। सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह गाबी और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी मैदान में होंगी। आज सभी ने नामांकन भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के मेयर पद उम्मीदवार-कुलदीप टीटा
आम आदमी पार्टी ने पार्षद कुलदीप टीटा को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। नेहा को सीनियर डिप्टी मेयर और पूनम को डिप्टी मेयर के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। तीनों ने नामांकन भर दिया है। आप के सभी पार्षद रोपड़ के एक रिसॉर्ट से चंडीगढ़ पहुंचे थे। अब वे फिर वापस वहीं चले जाएंगे।

भाजपा के मेयर पद उम्मीदवार-मनोज सोनकर
भाजपा ने मेयर पद के लिए मनोज सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर पद के लिए राजिंदर शर्मा का नाम घोषित किया गया है।

18 जनवरी को होंगे मतदान, मेयर के लिए दो बार हो सकती है वोटिंग
सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे से मेयर चुनाव की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले मेयर पद के लिए मतदान होंगे और उसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर और फिर डिप्टी मेयर के लिए वोट डाले जाएंगे। वोटिंग बैलेट पेपर के माध्यम से कराई जाएगी। 

इस बार कांग्रेस ने भी उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं। अगर 18 से पहले वह नाम वापस नहीं लेते हैं तो त्रिकोणीय मुकाबला होगा। ऐसी स्थिति में मेयर चुनाव के लिए दो बार वोटिंग होगी। पहली बार में अगर कोई पार्टी 19 के आंकड़े को नहीं छू पाती है तो सबसे कम वोट पाने वाली पार्टी मेयर चुनाव के रेस से बाहर हो जाएगी और दोबारा मेयर के लिए बाकी बची दोनों पार्टियों के लिए वोटिंग होगी। इस स्थिति में किंग मेकर कांग्रेस होगी। कांग्रेस के पार्षद जिसे वोट देंगे वह मेयर बन जाएगा और अगर कांग्रेस ने वोट नहीं देने का फैसला किया तो भी वर्तमान आंकड़ों के अनुसार भाजपा का मेयर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed